एक्सप्लोरर

फर्रुखाबाद में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों पर किया हमला, दो छात्र समेत 12 लोग घायल, वन विभाग ने की ये अपील

Leopard Attack in Farrukhabad: फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक तेंदुआ रास्ता भटक रिहायशी इलाके में पहुंच गया. इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी कर दिया.

Farrukhabad News Today: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार (9 दिसंबर) को तेंदुए के हमले से लोगों में दहशत फैल गई. तेंदुए के हमले में 2 स्कूली छात्र समेत कुल 12 लोग घायल हो गए. घटना के समय ग्रामीण सुबह अपने खेतों में काम कर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी. ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले उसने हमला कर दिया.

यह घटना फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई गांव का है, यहां पर सुबह में ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान जब ग्रामीणों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गए. वे कुछ समझ पाते इससे पहले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. 

तेंदुए के हमले में 12 घायल
तेंदुए के हमले में एक किसान, दो छात्र और वन विभाग के तीन कर्मचारियों समेत कुल एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. बताया जा रहा है कि तेंदुए ने सबसे पहले नन्हे नाम के एक ग्रामीण पर हमला कर घायल कर दिया.

इसके बाद तेंदुए ने खेत में काम कर रहे पवन कुमार नाम के व्यक्ति पर हमला कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. तेंदुए की तलाश के दौरान उसने फिर हमला कर दिया, जिसमें वन विभाग के तीन अधिकारी और कई ग्रामीण तेंदुए की चपेट में आ गए. तेंदुए के हमले में घायलों को इलाजे के लिए फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम जुटी
इस घटना के बाद फर्रुखाबाद के अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच जायजा लिया. इस संबंध में जिला वन अधिकारी पियूष कटियार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कानपुर चिड़ियाघर से उपकरण समेत कई चीजें मंगवाई गई हैं. इसके अलावा इलाके में जाल लगाया जा रहा है, जिससे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जा सके.

तेंदुए के हमले के बाद इलाके में दहशत हैं. वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी और लोगों से अपील की है कि वह समूह में रहें और अकेले खेत जंगल में ना जाएं. फिलहाल तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम एक्सपर्ट की मदद ले रही है. बताया जा रहा है कि तेंदुआ रास्ता भटक कर रिहायशी इलाके में आ गया है. 

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर यादव की कथित टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, नगीना सांसद ने भी राष्ट्रपति से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget