एक्सप्लोरर

UP Vidhan Sabha में सीएम योगी ने बताया PDA का नया फुलफॉर्म, सपा पर बोला बड़ा जुबानी हमला

UP Vidhan Sabha: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. सीएम ने सपा के सियासी फॉर्मूले पर भी बड़ा बयान दिया.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में 14 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा जुबानी हमला बोला. सीएम ने सपा के सियासी फॉर्मूले पीडीए की नई परिभाषा भी बताई. अपने संबोधन में सीएम ने राज्य की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कूपमंडूक की तरह व्यवहार करता है. उसका एक मात्र लक्ष्य परिवार का विकास है. सपा के पीडीए फॉर्मूले को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए सीएम ने कहा कि इनका लक्ष्य सीमित है. शायराना अंदाज में सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ा हसीन है इनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं.

वर्ष 2017 तक सपा सरकार में अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि आज हालात बहुत बदले हुए हैं. किसी भी नौकरी में रिश्वत नहीं लगती. बिना भेदभाव और तुष्टीकरण के सबके संतुष्टीकरण पर जोर देते हुए सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि आज राज्य की सोच में सार्थक बदलाव आया है. सीएम ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा. आपने छठीं अर्थव्यवस्था को 11वें तक पहुंचा दिया. पिछले 11 साल में 11वें स्थान से भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

आखिरकार सपा को याद आए आजम खान! विधानसभा में माता प्रसाद पांडेय बोले- उनको पांच साल से...

यूपी की स्थिति थी गंभीर- सीएम 

यूपी के संदर्भ में सीएम ने कहा कि 1947 से 2017 तक कुछ कालखंडों को छोड़ दें तो स्थिति गंभीर थी. उद्योगों पर ताला बंदी, नदियां और श्रमबल होने के बावजूद रफ्तार बहुत धीमी थी. 2016-17 यूपी की नेशनल जीडीपी में लगातार गिरावट थी. 2016-17 में यूपी की भागीदारी 8 फीसदी रह गई थी. 1950-60 के दशक में यह हिस्सेदारी 14 फीसदी थी.

सीएम ने कहा कि आजादी के समय यूपी की प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय औसत के बराबर थी. 2017 में यह राष्ट्रीय औसत का एक तिहाई रह गई थी. सब कुछ होने के बाद भी केवल 84 हजार करोड़ का निर्यात हम कर पाते थे. प्रदेश का बजट केंद्रीय करों पर निर्भर हो गया था. नीति आयोग की फिस्कल रिपोर्ट में यूपी की गिनती पिछड़े राज्यों में होती थी.

सीएम ने कहा कि आज यूपी की जीएसडीपी जो 2016-17 तक 13लाख करोड़ थी, वह आज इस वित्तीय वर्ष के अंत में 35 लाख करोड़ तक पहुंचने जा रही है.  सीएम ने कहा कि यूपी अब बीमारू नहीं रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के तौर पर खुद को स्थापित कर रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget