एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया ये काम तो गिरफ्तार कर लेगी पुलिस? बनाई गई स्पेशल टीम

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को पैसे लेकर दर्शन कराने वाले तीस लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था. एक बार फिर सावन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम गठित की है

Varanasi News: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करवाने के नाम पर पैसा वसूलने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इससे पहले वाराणसी पुलिस द्वारा तकरीबन 30 से अधिक लोगों को दर्शन करवाने के नाम पर पैसा लेने और दुर्व्यवहार के आधार पर गिरफ्तार किया गया था अब सावन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित करके इस अभियान को और तेज कर दिया है.

 11 जुलाई से पवित्र सावन माह शुरू हो रहा है. इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा अलग-अलग प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. सावन की अवधि के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में रोजाना पहुंचने वालों की संख्या लाखों में होती है. इसको ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एक टीम गठित करके मंदिर में दर्शन करवाने के नाम पर पैसा वसूलने और दुर्व्यवहार करने वाले फर्जी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है. 

पैसे लेकर दर्शन करा रहे लोगों को किया गिरफ्तार
इसके अलावा इनसे जुड़े हुए सभी लिंक को पुलिस खंगाल रही है. मंदिर में दर्शन के नाम पर किसी भी प्रकार का धन उगाही के खिलाफ पुलिस द्वारा डीसीपी एडीसीपी रैंक के अधिकारियों की देखरेख में एक टीम गठित की गई है. कुछ सप्ताह पहले वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा काशी विश्वनाथ में दर्शन करवाने के नाम पर पैसा वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था.

 वहीं पुलिस ने श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वाले 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी. इसी घोटाले को देखते हुए वाराणसी प्रशासन पूरी से तरह से अलर्टमोड पर है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है.

सावन में उमड़ती है लाखों की भीड़
 द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान काशी विश्वनाथ का मंदिर वाराणसी में स्थित है. विशेष तौर पर सावन में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जाती है. आसपास के जनपद के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु भारी संख्या में यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. 

ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी जा रही है. इस दौरान श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का दर्शन के नाम पर धनउगाही ना हो, इसको ध्यान में रखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एक स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget