एक्सप्लोरर

गाजीपुर में सड़क निर्माण में घाटिया सामग्री का इस्तेमाल, बनने के 24 घंटे बाद ही उखड़ने लगी सड़क

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर भुडकुडा कोतवाली इलाके के मर्दानपुर गांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से घटिया निर्माण के चलते सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही उखड़ने लगी.

Ghazipur News: प्रदेश सरकार लाख कोशिश करें और जीरो टॉलरेंस की बात करें लेकिन आज भी विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से घटिया निर्माण का काम लगातार चल रहा है. जिसके चलते सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ जाती है और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

ऐसे ही एक सड़क का वीडियो एक बार फिर से वायरल हुआ है, जो बनने के 1 दिन बाद ही उखड़ने लगी और वहां के ग्रामीण उस सड़क के पिच को अपने हाथों से उखाड़ कर उसकी गुणवत्ता दिखलाने लगे. साथ ही अपने स्थानीय विधायक को भी इसकी जानकारी दी जिसके बाद विधायक ने विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर सड़क के निर्माण कार्य को रुकवा दिया है.

नई सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही उखड़ने लगी
नई नवेली बनी सड़क जो शनिवार को ठेकेदार के द्वारा बनाया गया था और बनाए जाने में मानक और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और मिट्टी वाले सड़क को बिना सफाई किए हुए इस पर सड़क बना दिया. लेकिन उस सड़क ने अपनी पोल खुद एक दिन बाद यानी कि रविवार को खोल दिया. क्योंकि वह सड़क 24 घंटे के बाद ही उखाड़ना आरंभ हो गया था. जिसका वीडियो स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हाथ से सड़क को उखाड़ते हुए बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह मामला भुडकुडा कोतवाली इलाके के मर्दानपुर गांव का बताया जा रहा है. जहां के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लापरवाही को उजागर किया है. बता दे कि यह गांव 2014 में लोहिया गांव घोषित हुआ था और उसे वक्त सड़क का निर्माण किया गया था. जो काफी जर्जर हो चुका था. इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के द्वारा रिपेयर का काम ठेकेदार से कराया जा रहा था और यह निर्माण कार्य कितना गुणवत्ता वाला रहा यह इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है.

स्थानीय विधायक ने लिया एक्शन
वहीं भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक बेदी राम जो जखनिया के विधायक हैं. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अपने विधायक को फोन के माध्यम से दिया. विधायक जो मौजूदा समय में विधानसभा का सत्र चलने के कारण लखनऊ में है और उन्होंने इसकी जानकारी होते ही तत्काल प्रांतीय खंड के अधिकारियों को इसकी जानकारी दिया और मानक विहीन सड़क के निर्माण कार्य को तत्काल अधिकारियों से रुकवा जाने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि जब तक मानक और गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनेगा तब तक यह सड़क का काम नहीं होगा.

बता दे कि इसके पूर्व भी जखनिया क्षेत्र में सड़कों के घटिया निर्माण को लेकर बेदी राम खुद सड़क निर्माण के गुणवत्ता के पोल खोलते हुए वीडियो वायरल किया था. जिसके बाद से ही विभाग की किरकिरी हुई थी. बावजूद इसके विभाग अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है.

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के गिद्ध और सुअर वाले बयान पर भड़के स्वामी रामशंकर, कहा- 'स्वीकार नहीं, हम सभी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget