एक्सप्लोरर

Udhamsingh Nagar News: भाई और जीजा के साथ मिलकर पत्नी ने की शराबी पति की हत्या, गिरफ्तार

Udhamsingh Nagar News: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में पति के शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में रहने वाली एक महिला ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस जांच में महिला ने बताया कि पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी. पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा कोतवाली के कलकत्ता चौकी पुलिस को 31 जुलाई को सूचना मिली थीं. कि धाधाफार्म क्षेत्र में अपने ससुराल में रहने वाले कमलेश पुत्र बडकाई का शव अमरुद के बगीचे में मिला था, जिसे उसके परिजन अपने घर ले गए हैं. 

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना के बाद से कलकत्ता चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश नेगी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों की मदद से कमलेश को सीएचसी किच्छा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम में मृतक कमलेश की मृत्यु गला घोंटने के होना पाया गया. 

वही इसी बीच मृतक कमलेश की पत्नी पिंकी देवी ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने द्वारा पति की हत्या आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी, पुलिस ने पिंकी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया.

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन का मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिलीं सूचना के बाद जब मृतक की परिजनों और घटना स्थल के आसपास लगें 100 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और फॉरेंसिक साइंस की टीम ने मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्र किये. 

पुलिस पूछताछ में मृतक के ससुर मुनेश्वर लाल पुत्र स्व. सोहनलाल ने बताया कि उसके दामाद कमलेश की हत्या 30 जुलाई को रात्रि में उसकी पुत्री पिंकी, दामाद प्रमोद पुत्र हेमराज निवासी हरदोई और उसके पुत्र गोविंद ने कमलेश के गमछे से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दीं. 

हत्या के बाद सुबह करीब पांच बजे उसके शव को बगीचे में ले जाकर फेंक दिया. पुलिस ने घटना में लिप्त मृतक की पत्नी पिंकी, उसके साले गोविंद और साडू भाई प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है. और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

पत्नी ने बताई हत्या की ये वजह

पुलिस पूछताछ में मृतक कमलेश की पत्नी ने बताया कि कमलेश शराब पीकर मेरे साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता है. वो हमेशा ही मुझे पर दूसरे मर्दों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाकर शक करता है. हत्या के बाद जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया कि खुद को बचाने के लिए पिंकी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया था. लेकिन पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद पिंकी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

अमरूद के बगीचे में मिला शव

सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिलीं थी एक व्यक्ति का शव अमरुद के बगीचे में मिला था. मृतक के परिजनों शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के सहयोग से कमलेश को सीएचसी किच्छा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एसएसपी महोदय के निर्देश पर टीम का गठन कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी महोदय ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपए का ईनाम घोषित किया है.

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget