एक्सप्लोरर

यूपी में 1 से 7 जुलाई तक लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, हरियाली की ओर योगी सरकार का बड़ा कदम

UP News: प्रदेश में  हरियाली की ओर योगी सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इस साल 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का मेगा रोपण अभियान चलाया जाएगा.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर हरियाली की ओर बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इस साल 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का मेगा रोपण अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए वन विभाग ने 52.33 करोड़ पौधों की तैयारी पूरी कर ली है. यह पौधे प्रदेश की 1901 पौधशालाओं में तैयार किए गए हैं.

वन विभाग के मुताबिक, अभियान के लिए 47.27 करोड़ पौधे विभागीय नर्सरियों से, जबकि 3.17 करोड़ पौधे निजी नर्सरियों से, 1.55 करोड़ उद्यान विभाग से और 33 लाख पौधे रेशम विभाग से उपलब्ध कराए जाएंगे. इन पौधों में सागौन, शीशम जैसे औद्योगिक व इमारती पौधों की संख्या 18.60 करोड़, आम-अमरूद जैसे फलदार पौधे 10.79 करोड़, नीम-सहजन जैसे औषधीय पौधे 5.75 करोड़ तथा पीपल-बरगद जैसे पर्यावरणीय पौधे 29 लाख शामिल हैं.

हर मंडल को दिए गए अलग-अलग लक्ष्य
इस मेगा अभियान में हर मंडल को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं. लखनऊ मंडल को सबसे ज्यादा 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जबकि कानपुर को 3.13 करोड़, चित्रकूट को 2.76 करोड़ और झांसी को 2.58 करोड़ पौधरोपण का जिम्मा सौंपा गया है.

वन विभाग के अलावा ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान और पंचायती राज विभाग भी बड़े स्तर पर पौधे लगाएंगे. सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग को 14 करोड़ पौधों का दिया गया है, जबकि ग्राम्य विकास विभाग को 12.59 करोड़ पौधों का. पौधरोपण महाभियान 2025 की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक दीपक कुमार को दी गई है. उन्होंने सभी 18 मंडलों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि अभियान सही ढंग से और समय पर पूरा हो.

बीते वर्षों में लगाए गए 25 करोड़ से अधिक पौधे
योगी सरकार हर साल बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है. बीते वर्षों में भी यूपी सरकार ने 25 करोड़ से अधिक पौधे लगाए थे. इसके पीछे सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को अधिक हरित, प्रदूषण रहित और पर्यावरण संतुलित बनाया जाए. साथ ही इस पहल से गांवों में रोजगार, मिट्टी की सेहत और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. इस बार पौधरोपण अभियान को और भी व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल, भौगोलिक टैगिंग और स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है.

ये भी पढे़ं: 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में इनको लगेगा झटका! बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget