एक्सप्लोरर

13 साल से फरार हत्या का आरोपी प्रहलाद गोंड गिरफ्तार, सिर पर था 50 हजार का इनाम

UP News: यूपी एसटीएफ ने हत्या के मामला 13 साल से फरार चल रहे अपराधी प्रहलाड गोंड को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है. अपराधी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हत्या के एक 13 साल पुराने मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी प्रहलाद गोंड को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सोमवार को की गई, जिससे लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी पर एसटीएफ ने शिकंजा कस दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त प्रहलाद गोंड गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला गांव का रहने वाला है. वह वर्ष 2012 में सैदपुर में हुई एक हत्या के मामले में नामजद था और तभी से फरार चल रहा था. गाजीपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

साल 2006 में प्रहलाद गोंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक राजेश कुशवाहा की गोली और चाकू से हत्या कर दी थी. इस मामले में वह जेल गया, लेकिन कुछ समय बाद जमानत पर छूट गया. प्रहलाद को आशंका थी कि राजेश की हत्या का बदला लेने के लिए उसकी भी हत्या की जा सकती है. इसी डर और रंजिश में उसने वर्ष 2012 में अपने भाई के साथ मिलकर अनिल यादव नाम के युवक की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया.

13 साल से महाराष्ट्र में छिपा था अपराधी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रहलाद गोंड महाराष्ट्र के ठाणे जिले के घुरसुंगी इलाके में रह रहा है. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी एकनाथपुरम पावर हाउस इलाके से की गई. गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें से प्रमुख मुकदमे इस प्रकार हैं. एसटीएफ ने अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अपराधियों के विरुद्ध एसटीएफ चला रही अभियान
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स लंबे समय से फरार और इनामी अपराधियों की तलाश में जुटी है. एसटीएफ की अलग-अलग टीमें विभिन्न जिलों और राज्यों में छिपे ऐसे अपराधियों को खोज निकालने के लिए लगातार अभिसूचना संकलन और सटीक कार्रवाई कर रही है. हाल के महीनों में एसटीएफ ने दर्जनों इनामी अपराधियों को दबोचकर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने का काम किया है. एसटीएफ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाया जा सके और न्याय प्रक्रिया को मजबूती दी जा सके.

ये भी पढ़ें: आगरा: रिश्ते हुए तार-तार... प्रॉपर्टी के लालच में पति पत्नी की हत्या, मां ने अपने ही बेटे-बहु को दिए जहर वाले लड्डू

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget