एक्सप्लोरर

किसानों का समर्थन करने फैजाबाद जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाराबंकी में रोके गये, वापस लखनऊ भेजा गया

अयोध्या से रायबरेली तक हाई वे निर्माण के लिये सरकार द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है. किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इन किसानों के समर्थन में खड़े हुये हैं.

बाराबंकी: किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी प्रशासन ने लखनऊ-बाराबंकी नेशनल हाईवे के चौपुला पुल के नजदीक हिरासत में ले लिया. पुलिस उन्हें पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले आई. भाजपा सरकार के खिलाफ आग उगलते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों की विरोधी सरकार है, किसानों के साथ भेदभाव कर रही है.

सरकार पर बरसे लल्लू

फैजाबाद के मिल्कीपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडेय व कोतवाली पुलिस ने उन्हें चौपुला के पास रोक लिया, साथ ही पुलिस उन्हें ह‍िरासत में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले गई, जिनके साथ कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया के साथ-साथ तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा सरकार अयोध्या में किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है. उन्होंने कहा कि लल्लू की खुली चुनौती है, कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे. लल्लू का सरकार पर आरोप है कि सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुआवजा दे रही है.

समान दर से हो भुगतान

उन्होंने कहा कि ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है. सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो, नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी. हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस और नोकझोक भी हुई.

लखनऊ से अयोध्या के ल‍िए जाते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार किसान, नौजवान विरोधी है. उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और मनमानी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में हवाई पट्टी से रायबरेली तक हाईवे निर्माण में किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिसका मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है. धारा 144 का हवाला देकर पीड़ित किसानों से मिलने पर रोक लगाई जा रही है.

लल्लू ने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है. उनसे मिलने और संवाद करने पर रोक लगाई जा रही है. लेकिन, हम किसानों से मिलेंगे और उनकी आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का काम करेंगे. हालांकि 2 घंटे के बाद उनकी और प्रशासन की बातचीत होने के बाद वो गेस्ट हाउस से वापिस लखनऊ लौट गये.

ये भी पढ़ें.

मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य सुरेश सिंह पर पुलिस की कार्रवाई, बस-लग्जरी कार समेत करोड़ों के वाहन जब्त

टीम 11 की बैठक में सीएम योगी सख्त, डोर टू डोर सर्वे-ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग के दिये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget