एक्सप्लोरर

यूपी के अग्निवीर की ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, 4 महीने पहले सेना में हुए थे भर्ती

UP News: यूपी के अग्निवीर नितिन प्रजापति की ट्रेनिंग में दौड़ के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई है. बता दें चार महीने पहले सेना में भर्ती हुए थे.

शामली के कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी 25 वर्षीय अग्निवीर नितिन प्रजापति की ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. चार महीने पहले सेना में भर्ती हुए नितिन प्रजापति मध्य प्रदेश के जनपद सागर में ट्रेनिंग ले रहे थे. 

सोमवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान दौड़ लगाते समय अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. साथी जवानों ने उन्हें उठाया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नितिन की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, गांव में कोहराम मच गया.

चार महीने पहले सेना में हुए थे भर्ती 

दरअसल आपको बता दें मामला कैराना क्षेत्र के गांव ऊंचा गांव का है जहां पर गांव के रहने वाले नितिन प्रजापति 4 महीने पहले अग्निवीर में भर्ती हुए थे सोमवार सुबह ट्रेनिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया इसके बाद वह जमीन पर गिर गए नितिन प्रजापति को अस्पताल लाया गया जहां पर उनको डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया ! 

आज नितिन प्रजापति का शव सम्मान के साथ गांव में लाया गया गांव में गम का माहौल था परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मां ने कहा मैं रहूंगी नहीं मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, नितिन प्रजापति, ऊंचागांव निवासी सतीश प्रजापति के बड़े बेटे थे. उनके पिता किराए पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

देश सेवा करना नितिन का सपना था

बता दें नितिन अविवाहित थे और परिवार में एक छोटा भाई शिवम है जो कक्षा 12 में पढ़ाई करता है, साथ ही एक छोटी बहन भी है. नितिन का सपना था कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करे और परिवार का नाम रोशन करे. लेकिन दौड़ के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी जिंदगी अचानक थम गई.

नितिन के चचेरे भाई अंकित प्रजापति ने बताया कि सोमवार सुबह आर्मी के अधिकारियों का फोन आया था, जिसमें जानकारी दी गई कि नितिन की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई है. खबर सुनते ही परिजन बेसुध हो गए और गांव में मातम छा गया.

नितिन का पार्थिव शरीर बुधवार को सुबह 10:30 बजे आर्मी के जवानों द्वारा ऊंचा गांव पहुंचाया गया. शव गांव पहुंचते ही 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.

नेत्रहीन हैं मृतक जवान की मां

नितिन की मां प्रीति जन्म से ही नेत्रहीन हैं. लेकिन बेटे की शहादत पर उनका हौसला देखने लायक था. गांव की महिलाओं ने बताया कि मां ने रोया नहीं बल्कि सभी को ढांढस बंधाती रहीं.

मां का कहना था कि मेरा बेटा शहीद हुआ है और मैं भी उसके बिना जी नहीं पाऊंगी. वहीं, नितिन की दादी करेशनी ने नम आंखों से कहा कि बेटे को बहुत मेहनत कर पढ़ाया और आगे बढ़ाया था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.

नितिन प्रजापति की असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गमगीन है. हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है और परिवार के दुख में शामिल हो रहा है. गांव के लोगों का कहना है कि नितिन हमेशा मुस्कुराकर सभी से मिलते थे और देश सेवा की बात करते थे. आज उनका जाना पूरे गांव के लिए बड़ी क्षति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा एक्शन, रुपये गिनने वाले इन कर्मचारियों की भी हुई छुट्टी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा एक्शन, रुपये गिनने वाले इन कर्मचारियों की भी हुई छुट्टी
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget