एक्सप्लोरर

यूपी में होली के दिन हुई कई सड़क हादसे, 9 लोगों की मौत, दो लोग नदी में डूबे

Holi 2025: यूपी में होली के दिन कई हादसे देखने को मिले, जिनमें नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई तो वहीं दो लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई.

Holi 2025 Accident: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को होली के दिन हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई. वहीं, नहाते वक्त दो लड़कों की डूब कर मौत हो गई. मुजफ्फरनगर में पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी के मुताबिक मृतकों की पहचान मैनपाल (35) और राजू (30) के रूप में की गयी है. इस हादसे में घायल हुए एक अन्य यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इनमें से एक हादसा भदोही जिले में हुआ, जहां होली मनाने के बाद घर लौट रहे दो भाइयों की मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौत हो गई. ओमप्रकाश (32) और उसके चचेरे भाई महेंद्र (26) इटहरा गांव से गोपालपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर नशे में धुत भाइयों ने अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर नियंत्रण खो दिया. दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

सोनभद्र में होली मिलन समारोह में जा रहे दो चचेरे भाइयों की मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में लोहरा निवासी संदीप चौहान (20) और विक्की चौहान (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तीसरे सवार को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दो लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत

बाराबंकी में टिकैत नगर क्षेत्र में होली मनाने के बाद घाघरा नदी में नहाने के लिए उतरे रवि वर्मा (15) और ऋषभ (16) की डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले. महराजगंज जिले में, पिपरदेवरा-महराजगंज मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से जा टकराने से उस पर सवार विवेक और उसके दोस्त टिंकू की मौत हो गई. सुलतानपुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हलियापुर जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई. थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ. ऐसा बताया जा रहा है कि नशे में धुत चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे.

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सुरेश कुमार रैदास (43) की सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई. 

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धाजंलि, सत्ता की चाबी हासिल करने का दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget