एक्सप्लोरर

RO-ARO पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, यूपी STF की पकड़ में आया आरोपी अमित सिंह

UP RO ARO Paper Leak Case: यूपी एसटीएफ ने आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी की है. अमित सिंह को एसटीएफ मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूछताछ में आरोपी ने चौकाने वाले खुलासे किये हैं.

UP News: यूपी एसटीएफ ने आरओ-एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने 4 अप्रैल को उसे मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अरुण कुमार सिंह और सौरभ शुक्ला को 15 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक कराने का मास्टर माइण्ड राजीव नयन मिश्र है. राजीव नयन मिश्र को 2 अप्रैल 2024 को नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा से पूछताछ के बाद अमित सिंह एसटीएफ मुख्यालय पूछताछ हेतु बुलाया गया था. राजीव नयन ने पूछताछ में यह भी बताया था कि उसने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी का पेपर 25 लाख में डा. शरद सिंह को बेचा था.

15 लाख प्रति परीक्षार्थी तय हुई थी डील
अमित सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह गोमतीनगर में कामर्स की कोचिंग चलाता था. उसी दौरान दीपक दुबे बलिया के माध्यम से राजीव नयन उर्फ राहुल मिश्रा निवासी प्रयागराज से सम्पर्क हुआ. अमित सिंह ने राजीव नयन को टीजीटी परीक्षा-2020/21 का पेपर पढाने के लिए रूपये 20 लाख दिया था. उसके बाद से कई भर्ती परीक्षाओं में राजीव नयन को कैण्डिडेट उपलब्ध करा चुका है. राजीव नयन ने पुलिस भर्ती व आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2023 में पेपर आउट कराने के लिये कहा था. साथ ही अमित सिंह से अभ्यर्थियों की व्यवस्था करने के लिये बोला था. 

राजीव नयन ने बताया था कि सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ और प्रयागराज में पेपर का उत्तर पढ़ाया जायेगा. उक्त परीक्षा के पेपर के बदले डा शरद सिंह से 15 लाख रूपये प्रति अभ्यर्थी देना तय हुआ था. प्रारंभिक परीक्षा जो दिनांक 11 फरवरी को होनी थी. उसके पहले प्रति अभ्यर्थी 2 लाख रूपये देना तय हुआ था. शेष पैसा काम होने के बाद देना था.  सभी लड़कों को राजीव नयन मिश्र के नैनी प्रयागराज स्थित आरोग्यम हास्पिटल में ले जाकर पेपर पढवाया गया था. आरोग्यम हास्पिटल का मालिक राजीव नयन ही है. बाकी लड़कों के लिये राहुल ने बताया था कि डा शरद सिंह से सम्पर्क करें. डा. शरद अपनी वरना कार व अन्य गाड़ियों में प्लासियो माल के पास अभ्यर्थियों को बैठाकर लगभग 02 घंटे तक पेपर पढ़ाया व लड़कों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. 

पूछताछ पर बताया कि उसने करीब 40 अभ्यर्थियों की व्यवस्था किया था जिनको राजीव नयन उर्फ राहुल मिश्रा के खास सहयोगी पुष्कर पांडेय अभ्यर्थियों को बस से रीवा लेकर गया. 16 फरवरी को शिव शक्ति रिसार्ट में सभी अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया गया. उसी दिन राजीव नयन उर्फ राहुल मिश्रा के पैसा मांगने पर अमित सिंह उपरोक्त ने अपने चचेरे भाई विजय प्रताप सिंह पुत्र अमरेश बहादुर सिंह निवासी पांडे चौरा, वैस पुरवा थाना करनैलगंज गोण्डा से बात करके तत्काल जरूरत बताकर 5 लाख रूपये राजीव नयन उर्फ राहुल मिश्रा के दिये हुए खाते में ट्रांसफर करा दिया था. 

अमित सिंह पहले भी जा चुका है जेल
अमित सिंह से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिस खाते में 5 लाख रूपये ट्रांसफर करने की बात बतायी गयी उसकी पुष्टि हुई. अमित सिंह उपरोक्त से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 एवं पुलिस भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक कराया गया और परीक्षा की गोपनीयता भंग की गई है. जिस आधार पर अमित सिंह को शाम 4 बजे हिरासत में लिया गया. अमित सिंह सीटेट परीक्षा पेपर आउट कराने के सम्बन्ध में जनवरी 2023 में थाना कंकरखेड़ा मेरठ से जेल जा चुका है.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से पहले बोर्ड ने जारी की चेतावनी, सचिव ने दिए निर्देश, कहा- सावधान रहें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget