एक्सप्लोरर

UP Politics: दलित वोट बैंक साधने में जुटी सपा, कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वो इरफान से मिले उसे महाराजगंज जेल भेज दिया, सारस से मिले कानपुर जू भेज दिया गया. अब लगता है अधिकारियों से मिलना होगा

Kanpur News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) इन दिनों दलितों को अपने पाले में लाने के लिए पूरा जोर लगा रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहली बार कानपुर में एक ही मंच पर नजर आए. अखिलेश यादव और शिवपाल यादव राष्ट्रवादी खटीक विकास समिति के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने कानपुर के मोती झील स्थित लाजपत भवन में पहुंचे और यहां पर भारतीय जनता पार्टी पर संविधान मिटाने का आरोप लगाते हुए पूरे समाज को अपने साथ आ खड़ा होने का आह्वान किया.

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ों को लेकर तैयार की गई रणनीति के जवाब में समाजवादी पार्टी दलितों को अपने साथ लाने में जुट गई है. अखिलेश यादव ने सबसे पहले संस्था का धन्यवाद किया और कहा कि कार्यक्रम के संचालक ने उन्हें भूलवश मुख्यमंत्री कह दिया है लेकिन अगर लखनऊ वाले इसे सुन लेंगे तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा, उनका  बुलडोजर भी तैयार होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को जैसे आप लोगों ने आशीर्वाद दिया था वैसे ही आपका आशीर्वाद मुझे भी चाहिए. 

2024 चुनाव को लेकर कही ये बात
अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचाने के लिए आप और हम सब जागरूक हो चुके हैं.  हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि 2024 का चुनाव है, संविधान बचाने का आखिरी चुनाव है, 2024 में अगर ये लोग आ गए तो बाबा साहेब के संविधान को बदल दिया जायेगा इसलिए जाति जनगणना होनी चाहिए, बाबा साहेब द्वारा दिए गए अधिकार को सबसे ज्यादा बीजेपी छीन रही है. 

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार 1 ट्रिलियन इकोनॉमी कैसे बनाएगी, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है. सरकार द्वारा कहा गया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आय केवल बीजेपी के उद्योगपति मित्रों की बढ़ी है. अखिलेश यादव ने कहा कि वो इरफान से मिले उसे महाराजगंज जेल भेज दिया, सारस से मिले कानपुर जू भेज दिया गया. अब लगता है अधिकारियों से मिलना होगा इसलिए लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 2024 में हैं पूरा बहुजन समाज एक हो जाए. वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि देश, प्रदेश में इस वक्त संकट है, सबको एक होना चाहिए. संविधान को बदलने का काम किया जा रहा है. ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की सजा पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा? 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget