एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- 'जब से EVM आया, तब से दाल में काला'

UP News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि "ईवीएम जापान से चालू हुई, जापान के लोगों ने इसका टेस्ट लिया, चुनाव कराया. उनको लगा कि इसमें गड़बड़ी होती है तो इसे बंद कर दिया."

Loksabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) आज यूपी के देवरिया (Deoria) पहुंचे जहां उन्होंने एबीपी गंगा से बात की. विश्वनाथ पाल ने बताया कि उनकी पार्टी गांवों पर फोकस कर रही है. इसके लिए गांव-गांव में बैठकें हो रही हैं और लोगों से संपर्क किया जा रहे हैं. वहीं उन्होंने चुनाव में ईवीएम (EVM) को लेकर भी सवाल उठाए और इसे बैन करने की मांग की.

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बसपा हमेशा गांव में रहती है और गांव में काम करती है. बसपा की ओर से शहरों पर भी काम किया जा रहा है. विश्वनाथ पाल ने कहा कि उन्हें जब से मायावती ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है तभी से इस प्रदेश के सभी मंडलों में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ी बैठक हुई है. उसके बाद हमारे जो भी पदाधिकारी है बूथ और सेक्टर हैं उनमें बैठकें हो रही हैं., लगभग 10 बूथों का एक सेक्टर है और हर सेक्टर की मीटिंग है. हम लगातार बैठकें कर रहे हैं. 

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कि उनके कार्यकर्ता कम से कम एक विधानसभा में दिन में दो मीटिंग करते हैं. पूरे प्रदेश में 403 विधानसभाएं हैं, अगर एक दिन में दो मीटिंग होती है तो 806 मीटिंग बहुजन समाज पार्टी की रोजाना हो रही है. इसमें हमारे सभी पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर जोन, कोऑर्डिनेटर जिले के अध्यक्ष सभी लोग जा रहे हैं. जैसे ही मेरे मंडल का कार्यक्रम खत्म हुआ है. मैं अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, बनारस, आजमगढ़ और आज मैं देवरिया आया हूं. मायावती जी को भी कार्यक्रम में जहां शामिल होना होगा वो होंगी. वैसे ये कार्यक्रम हम सब कार्यकर्ताओं के लिए है. 2024 के लोकसभा चुनाव में हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे.

विश्वनाथ पाल ने कहा कि देश के जो ज्यादातर प्रधानमंत्री हैं वो उनका रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है. जब से ईवीएम का सिस्टम आया तब से दाल में काला लगता है. ईवीएम जापान से चालू हुई, जापान के लोगों ने इसका टेस्ट लिया चुनाव कराया. उनको लगा कि इसमें गड़बड़ी होती है उन्होंने इसको बंद कर दिया. भारत में जितने दल हैं सभी दलों की मांग है कि ईवीएम को बंद कर दिया जाए, लेकिन कारण क्या है बस एक दल चाहता है कि ईवीएम रहे. इसमें तो जो सारे दल हैं उनकी बातों को ध्यान में रखकर ईवीएम बंद कर देना.

ये भी पढ़ें- Bageshwer Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- 'राम रहीम जैसा होगा हश्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget