एक्सप्लोरर

यूपी में बड़ी सियासी हलचल, आज होगी BJP और RSS की बैठक, सीएम योगी समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

UP BJP में खटपट के दावों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच बैठक होगी. इस बैठक में कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया अलायंस से उत्तर प्रदेश में पिछड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में कथित तौर पर खटपट है. इस बीच कई मौकों पर समन्वय और सामंजस्य बिठाने की कोशिश की गई. दावा किया गया कि यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी हाईकमान और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के सियासी हालात की चर्चा की थी.

अब विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ से अरुण कुमार समेत कई अन्य अहम नेता मौजूद रहेंगे.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
इस बैठक में उपचुनाव, संगठन और सरकार में सामंजस्य के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा होने के आसार हैं. जानकारी के अनुसार यह बैठक बुधवार को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर होगी.

बता दें अरुण कुमार की CM योगी समेत यूपी भाजपा के कोर ग्रुप के साथ बैठक CM आवास पर प्रस्तावित थी. अरुण कुमार के पास संघ और भाजपा के समन्वय की जिम्मेदारी है.

इन सीटों पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों- करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर में उपचुनाव होना है. इस चुनाव में सपा और कांग्रेस साथ लड़ेंगे तो वहीं बीजेपी, रालोद, निषाद पार्टी, अपना दल और सुभासपा के साथ मैदान में उतरेगी. वहीं बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

प्रत्येक सीट पर तीन प्रभारियों के हिसाब से उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पहले ही 30 मंत्रियों की टीम को सभी 10 विधानसभाओं में तैनात कर दिया है. खुद सीएम योगी भी दो सीटों का जिम्मा संभाल रहे हैं. इसमें मिल्कीपुर और कटेहरी शामिल है. 

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की सदस्यता पर मंडराया खतरा! नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget