एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- 'हम गम में भी हैं लेकिन कर्नाटक में...'

UP Nikay Chunav Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर खाबरी ने कहा कि अब आने वाले हर चुनाव में ऐसे ही नतीजे दिखाई देंगे, देश की जनता ने देश बेचने वाली सरकार (BJP) को हटाने मन बना लिया है.

UP Nikay Chunav Results Live: निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देखा जाए तो गम का माहौल होना चाहिए और हम गम में हैं भी, लेकिन कर्नाटक में हम खुशियां मना रहे हैं, कर्नाटक की जीत से आज पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता खुश है. उन्होंने कहा कि जहां तक यूपी के निकाय चुनाव की बात है तो हमने बार-बार यही कहा कि जो पिछला रिजल्ट है हमारी ओर से उससे बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा और करेंगे. हमने कभी नहीं कहा कि हम बीजेपी को हटाकर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में अपनी सरकार बनाएंगे.

'पुलिस ने भय का माहौल पैदा किया'
खाबरी ने कहा कि निकाय चुनावों में सपा और बीजेपी का बड़ी जोर-शोर से प्रचार हो रहा था, कांग्रेस का तो लोग नाम ही नहीं ले रहे थे लेकिन हमें पता था कि कांग्रेस ही लड़ाई लड़ेगी. जहां हम गांव गली मोहल्ले में गए तो वोटर का आकर्षण कांग्रेस के प्रति देखा और उसी आकर्षण को देखते हुए बीजेपी सरकार के तमाम मंत्री विधायक गांव-गांव गली-गली घूमते नजर आए. उन्होंने हर तरीके के अपने अधिकारों का दुरुपयोग भी किया. कई जगह वोट काटे गए, हजारों की संख्या में शहरों में वोट काटे, 1-1 मोहल्ले में वोट काटे. पुलिस का इतना आतंक है कि अगर कहीं सरकार के खिलाफ प्रचार देखा गया तो उसे दबाने का काम किया गया.  निकाय चुनाव में एक भय का माहौल पैदा करने का काम किया गया, यह लोकतंत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. जहां तक नगर निगम की बात है तो वह पिछली बार भी हमारे पास नहीं था, हमने कोशिश की थी और इस बार हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा भी है.

निकाय चुनाव में शीर्ष नेतृत्व ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया सवाल पर क्या बोले खाबरी
निकाय चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का विशेष ध्यान न देने के मुद्दे पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि अगर पिछले बार के चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व नगर निगम, नगर पालिका के चुनाव में आता रहा हो तो इस बार भी उन्हें आना चाहिए था लेकिन हमारे संज्ञान में यही है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व ने कभी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई तो इस बार भी नहीं आना था. संयोग से चुनाव कर्नाटक में था तो इसलिए कह सकते कि वहां ज्यादा फोकस किया गया. स्थानीय निकाय के चुनाव कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के हैं. इसमें प्रचार प्रसार से ज्यादा संबंध महत्वपूर्ण है. वोटर से नेता का अटैचमेंट महत्वपूर्ण है. उसके लिए हमें जो समय मिला हम संपर्क में रहे, कुछ और समय चाहिए था. 

'जहां हम जीत रहे वहां रिकाउंटिंग की तैयारी कर ली'
सीएम योगी से लेकर डिप्टी सीएम, प्रदेश से लेकर केंद्र के मंत्रियों तक निकाय चुनाव का प्रचार करने पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि बीजेपी सरकार को अंदर से बहुत डर था कि कांग्रेस हर जगह दिखाई दे रही है. कांग्रेस का कार्यकर्ता मुखर होकर अपनी पार्टी की चर्चा करने लगा है. इसको दबाने के लिए जब एक मंत्री किसी जिले में जाता तो पूरी फोर्स उसके इशारे पर काम करना शुरू हो जाती है, जहां जहां से पता चलता है कि कांग्रेस मजबूत हो रही तो पुलिस का सहारा लेकर उस इलाके को कमजोर किया गया. ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं. ऐसी दर्जनों घटनाएं फोन पर आईं कि कहीं पर हम थोड़े वोट से अगर जीत रहे तो रिकॉउंटिंग की तैयारी कर ली.

'अब हर चुनाव में इसी तरह के नतीजे आएंगे'
बृजलाल खाबरी ने कहा कि राजनीति में हमेशा सेमीफाइनल होता है. जो जीत गया वही सिकंदर लेकिन यहां सेमीफाइनल का मतलब नहीं है, यहां मुद्दों की बात है. जब मुद्दे जनता के हित में आते हैं तो जनता उन्हें देखकर अपने हित में आई हुई बात को देखकर पार्टी के साथ चल देती है. जैसे 2014 में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री ने लंबा-लंबा फेंका तो जनता को लगा इससे अच्छा मौका क्या होगा तो जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया लेकिन इससे जो देश की सत्यानाश हुआ वह देखने को मिल रहा है, लेकिन अब कर्नाटक को देखिए वहां जो 40 फ़ीसदी कमीशन खोर सरकार थी उसे हटाने का जनता ने मन बना लिया था और जनता ने ऐसा करके दिखाया. खाबरी ने कहा कि कर्नाटक की जीत बीजेपी के खात्मे और कांग्रेस के लिए जीत की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि आगामी सभी चुनावों में इसी तरह के नतीजे आएंगे, क्योंकि जनता ने मन बना लिया है कि देश को बचाने वाले दल को ही जिताना है. खाबरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा दल दिखाई नहीं देगा.

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Results: गोरखपुर में डाले गए वोटों से ज्यादा हुई गिनती? अखिलेश यादव की मांग- रिकाउंटिंग हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में छात्र की आत्महत्या पर SSP की अपील, बोले- 'फेल होने पर खत्म नहीं होती जिंदगी'
मुजफ्फरनगर में छात्र की आत्महत्या पर SSP की अपील, बोले- 'फेल होने पर खत्म नहीं होती जिंदगी'
लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में ATM तोड़ने की कोशिश नाकाम, CCTV से खुलासे के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mahoba News: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
महोबा: पत्नी ने मायके से लौटने से किया इनकार तो नाराज हुआ पति, खुद को आग लगाकर ससुराल पहुंचा
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज
हादसा नहीं साजिश! सोनभद्र में ट्रक से कुचलकर हत्या, 4 महीने बाद खुला बदले का खौफनाक राज

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget