एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का क्या हुआ? प्रयागराज की जनता ने दिए इतने वोट

UP Nikay Chunav Results: कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह कांग्रेस के सिंबल से चुनाव मैदान में थे. अपने वार्ड में उन्हें सबसे कम वोट मिले. इस सीट पर बीजेपी के रितेश मिश्रा ने जीत दर्ज की.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव का रिल्टर साफ हो चुका है. यहां माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने वाले कांग्रेसी प्रत्याशी को वोटरों ने नकार दिया. माफिया की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने वाले प्रत्याशी राजकुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड-43 आजाद सक्वायर से चुनाव लड़ रहे थे. वह अपने वार्ड में सबसे लास्ट रहे, उन्हें सिर्फ 71 वोट मिले. राजकुमार सिंह कांग्रेस के सिंबल से चुनाव मैदान में थे. इस सीट पर बीजेपी के रितेश मिश्रा ने जीत दर्ज की. बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया था. इतना ही नहीं राजकुमार सिंह ने दोनों माफिया को भारत रत्न देने की मांग कर दी थी.

शव पर तिरंगा रखने की बात की थी

राजकुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का आरोप लगाया था. उनका बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. राजकुमार सिंह ने कहा था कि अतीक अहमद ने शहादत पाई है, लिहाजा उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए. वहीं प्रयागराज नगर निगम में फिर से कमल खिला है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बड़ी जीत दर्ज की है. 

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में हआ था. पहले चरण का चुनाव 4 मई और दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को हुआ था. 13 मई को मतगणना के साथ ही सपा और बीजेपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. हालांकि जैसे-जैसे दिन ढ़लता गया वैसी ही चुनाव परिणाम के आंकड़ों में भी तेजी से बदलाव देखने को मिला. यूपी निकाय चुनाव 2023 के रिजल्ट में बीजेपी ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं इस चुनाव में सपा और बसपा दूसरे और तीसरे नंबर पर रही. 

ये भी पढ़ें: Suar Bypoll Results: स्वार में मिली हार के बाद आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, इशारों-इशारों में कह गए बहुत कुछ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget