एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में वोटिंग से पहले निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर फरार

UP Nikay Chunav 2023 Voting: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. हालांकि इससे पहले कानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गई है.

UP Civic Polls 2nd Phase Voting: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में वोटिंग हो रही है. इससे पहले कानपुर (Kanpur) में बदमाशों ने चुनावी रंजीश में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी गई है. इस घटना के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. 

कानपुर के घाटमपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गई है. निर्दलीय प्रत्याशी के पति को बाएं हाथ की कोहनी के पास गोली लगी है. इस घटना के बाद हमलावर अंधेरे में फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन इसके बाद सीएचसी से घायल को कानपुर रेफर किया गया. घाटमपुर से प्रत्याशी स्नेहलता यादव के पति को गोली मारी गयी है.

UP Nikay Chunav 2023 Voting: निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

आरोपी फरार
निर्दलीय प्रत्याशी के पति को देर रात बाइस सवार बदमाशों ने गोली मारी है. हालांकि अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार चल रहे हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर से यूपी पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है. हालांकि इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और अमेठी समेत 38 जिलों में वोटिंग हो रही है. राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget