एक्सप्लोरर

Prayagraj में दो किन्नरों का मारपीट कर जबरन धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने कही ये बड़ी बात

Prayagraj News: प्रयागराज में दो किन्नरों का जबरन धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है. धर्मांतरण का आरोप दूसरे किन्नरों पर ही लगा है. हालांकि पुलिस इसे वर्चस्व की लड़ाई मान रही है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में दो किन्नरों का जबरन धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है. धर्मांतरण का आरोप दूसरे किन्नरों पर ही लगा है. आरोप है कि दोनों किन्नरों को पहले लालच देकर ईमान लाए जाने का दबाव बनाया गया और इसके बाद मारपीट कर उनका धर्मांतरण कराया गया. इस बारे में पुलिस (Prayagraj Police) में शिकायत भी की गई है. पुलिस का कहना है कि ये किन्नरों के बीच का आपसी विवाद है. इसमें दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है. जांच पड़ताल के बाद ही इस मामले में आगे कोई कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ दोनों पीड़ित किन्नरों की अब घर वापसी कराए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है.

जबरन धर्मांतरण का आरोप
प्रयागराज में किन्नरों के गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अक्सर ही विवाद होता रहता है. एक गुट ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उनके खेमे में जल्द शामिल हुए दो किन्नरों का जबरन धर्मांतरण कराया गया. रवीना और पंकज नाम के दोनों किन्नरों को पहले दूसरे खेमे के किन्नरों ने कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया. ईमान लाने के बाद उन्हें अपने बीच बराबरी का दर्जा दिए जाने और पैसे वगैरह दिए जाने की बात कही गई. इसके बाद भी जब वो तैयार नहीं हुए तो उन्हें डराया धमकाया गया और उनके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने शाहगंज इलाके के एक मौलाना के जरिए कलमा पढ़ा कर उनका धर्मांतरण करा दिया. इन पीड़ित किन्नरों का कहना है कि वो इस्लाम धर्म में नहीं बल्कि सनातन धर्म का सदस्य बनना चाहते हैं और घर वापसी करना चाहते हैं.

मारपीट कर करवाया धर्मांतरण
किन्नरों के इस गुट ने दोनों किन्नरों को मीडिया के सामने पेश किया. रवीना और पंकज नाम के इन किन्नरों ने आरोप लगाया कि वो धर्मांतरण नहीं करना चाहते थे और सनातन धर्म में ही रहना चाहते थे, लेकिन बबली और सोनू नाम के जिन किन्नर गुरुओं के पास पहले रहते थे उन्होंने उनका जबरन धर्मांतरण करा दिया. दबाव देकर कलमा पढ़ाने के बाद उन्हें इस्लाम धर्म में शामिल करा दिया. इसके लिए वह कतई तैयार नहीं थे और अब वह घर वापसी करना चाहते हैं.

रवीना और पंकज नाम के इन किन्नरों ने इसी वजह से दूसरे गुट का दामन थाम लिया है. दूसरे गुट ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है. हालांकि दूसरे गुट ने भी धर्मांतरण का आरोप लगाने वाले किन्नर गुरुओं के खिलाफ मारपीट किए जाने और धमकी दिए जाने का केस पुलिस में दर्ज करा दिया है. इस मामले में दोनों तरफ से क्राफ्ट एफआईआर दर्ज हो गई है.

Watch: रामपुर उपचुनाव में सपा की हार पर सवाल हुआ तो भड़क गए आजम खान, कही दी ये बात

जानिए पुलिस ने क्या कहा?
प्रयागराज पुलिस का कहना है कि ये धर्मांतरण का नहीं, बल्कि किन्नरों के बीच आपसी विवाद का मामला है. आपसी विवाद में एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं. पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में छानबीन करने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल प्रयागराज में किन्नरों के कथित धर्मांतरण का यह विवाद सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आरोप लगाने वाले गुट के साथ किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदन गिरि उर्फ टीना मां भी शामिल है.

ये भी पढ़ें- 

Bypolls Results 2022: आजमगढ़-रामपुर उपचुनाव में सपा की हार पर क्या बोले अखिलेश यादव? जानें

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget