एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: पढ़ाई से बचने के लिए छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस को कहा- मुझे जेल भेज दो...

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में एक 16 साल के लड़के ने पढ़ाई से बचने के लिए अपने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वो खुद पुलिस थाने पहुंच गया और कहा मुझे जेल भेज दो.

Ghaziabad Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से हैरान करने वाली खबर आई हैं जहां 16 साल के एक दसवीं के छात्र (Student) ने पढ़ाई से बचने के लिए खौफनाक कदम उठाया. इस बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लगता था. ऐसे में पढ़ाई से बेहतर उसे लगा कि अगर वो जेल (Jail) चला जाएगा तो पढ़ाई से बच जाएगा. ये लड़का लंबे समय तक जेल जाना चाहता था ताकि काफी समय तक इससे दूर रह सके. इसके लिए वो काफी समय से योजना बना रहा था कि ऐसा कौन सा अपराध किया जाए जिससे उसे पढ़ाई करनी पड़े और वो जेल चला जाए. अपने इस मंसूबे को पूरा करने के लिए उसने जो कदम उठाया उसे सुनकर हर कोई सहम गया.

पढ़ाई से बचने लिए उठाया खौफनाक कदम

ये घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की है. यहां के एक गांव में रहने वाले नाबालिग किशोर ने पढ़ाई से बचने के लिए अपने ही पड़ोस में रहने वाले 12 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने कांच की बोतल के टुकड़े से उसका गला काटने की भी कोशिश की. जब उस बच्चे ने पूरी तरह हिलना बंद कर दिया और उसे ये सुनिश्चित हो गया कि वो अब पूरी तरह मर चुका है तो वो पुलिस थाने सरेंडर करने पहुंच गया. आरोपी छात्र ने लाश को वहीं छोड़ दिया और खुद पुलिस थाने पहुंच गया. उसने पुलिसवालों से कहा मुझे जेल भेज दो, मैं पढ़ना नहीं चाहता हूं और मैंने अपने दोस्त को मार दिया है. 

पुलिस को कहा- मुझे जेल भेज दो

आरोपी लड़के ने जब ये बात मसूरी थाने में पुलिसवालों के सामने जाकर कही तो एक बार की उन्हें भी भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब पुलिस ने मौके पर देखा तो वो भी हैरान रह गई. लड़के की बताई जगह पर पुलिस को बच्चे की लाश मिल गई. पुलिस के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खेलने जाया करते थे. आज भी आरोपी लड़का उसे घर से बुलाकर अपने साथ खेलने के लिए ले गया था. जिसके बाद उसने बात करते-करते उसका गला दबाना शुरू कर दिया. इसके बाद उसके गले पर कांच की बोतल के टुकड़े से भी वार किया. 
Ajay Mishra Teni: जानिए- कब-कब अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे मंत्री अजय मिश्रा टेनी, पार्टी के लिए खड़ी की मुश्किलें

पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा
इस पूरी घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है और समाज को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई बच्चों पर अब पढ़ाई का इतना दबाव बढ़ रहा है कि बच्चे इससे बचने के लिए इस हद तक जा सकते हैं. आरोपी लड़का बार-बार फेल हो रहा था और पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला. इस घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है. गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: मंत्री अजय मिश्रा टेनी का विवादित बयान, राकेश टिकैत को बताया दो कौड़ी का आदमी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget