एक्सप्लोरर

Etah News: एटा रोडवेज बस से पकड़ा गया फर्जी कंडक्टर, दूसरे की जगह पर कर रहा था ड्यूटी

Etah News: एटा में एडीएम प्रशासन ने फर्जी कंडक्टर को पकड़ा है जो किसी और की जगह ड्यूटी कर रहा था. एडीएम के निर्देश पर आरोपी कंडक्टर और बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में एडीएम (ADM) प्रशासन ने एक फर्जी कंडक्टर को धर दबोचा है. ये शख्स किसी दूसरे कंडक्टर के नाम से ड्यूटी कर रहा था. उसके पास कंडक्टर की टिकट काटने वाले मशीन, बैग, टिकटें और यात्रियों से लिए गए पैसे भी बरामद हुए हैं. यही नहीं इस फर्जी कंडक्टर ने सरकार को भी लाखों का चूना लगाया है. ये मामला सामने आने के बाद कोतवाली नगर एटा में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही एडीएम प्रशासन के निर्देश पर कंडक्टर और ड्राइवर दोनों के अनुबंधों को रद्द कर दिया गया है. 

रोडवेज बस से धरा गया फर्जी कंडक्टर

दरअसल एटा रोडवेज बस स्टैंड पर ADM प्रशासन आलोक कुमार ने सूचना के आधार पर रोडवेज बस की चैकिंग की. इस दौरान एडीएम ने इस फर्जी कंडक्टर को धर दबोचा. इस फर्जी कंडक्टर के पास से टिकट मशीन, बैग, सवारियों को काटी गयी टिकटों का कैश आदि भी मिला. इसका नाम श्याम कांत है. पकड़े जाने के बाद उसने स्वीकार किया कि वो लंबे समय से संदीप नाम के कंडक्टर की जगह पर फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था. वहीं संबंधित कंडक्टर अपनी ड्यूटी नहीं कर रहा था. बस के ड्राइवर को सारी बातों की जानकारी होने के बाद उसने इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दी. 

फर्जी कंडक्टर और ड्राइवर पर कार्रवाई
फर्जी कंडक्टर के पकड़े जाने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने रोडवेज के एआरएम को इसकी सूचना दी. जिसके बाद उन्हें कंडक्टर संदीप जो अपनी ड्यूटी नहीं कर रहा था और ड्राइवर जिसने इस बात को छुपाया दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद एआरएम ने फर्जी कंडक्टर और सूचना न देने वाले ड्राइवर के खिलाफ एटा की कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके साथ ही कंडक्टर संदीप और रोडवेज बस के ड्राइवर के अनुबंध को भी समाप्त करवा दिया है. इस कार्रवाई से एटा डिपो के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है. 

Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट लंबा गड्ढा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ADM आलोक कुमार ने कहा कि एटा रोडवेज बस उस समय पर अलीगढ़ साइड से आई हुई थी. इस बस का नंबर UP81 AF 7790 था. इस बस में श्यामकांत नाम का शख्स मिला जो असली कंडक्टर नहीं था. उसने स्वीकार किया है कि वो किसी और की जगह ड्यूटी कर रहा था. इसकी जानकारी ड्राइवर को भी थी लेकिन उसने विभाग में इसकी जानकारी नहीं दी. दोनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. दोनों कर्मचारियों के  अनुबंध भी समाप्त कर दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget