एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: 'विरोध प्रदर्शन छोड़ अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की युवाओं से अपील

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'अग्निपथ' योजना का विरोध कर रहे युवाओं को कहा कि युवा प्रदर्शन छोड़कर अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें.

UP News: यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'अग्निपथ' योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समाजविरोधी तत्वों द्वारा दिग्भ्रमित कहा है. उन्होंने कहा कि विभाजनकारी ताकतें हमेशा ही समाज में उपद्रव करने की फिराक में रहती हैं, इस बार इन्होंने युवाओं को अपना टूल बनाने की साजिश की है. कहा कि युवा प्रदर्शन छोड़कर अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें.

उपमुख्यमंत्री पाठक ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि युवाओं को समाजविरोधी ताकतों के हाथ का खिलौना बनने से बचने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का लाभ उठाने के लिए तैयारी करने की अपील की है. इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने गृह मंत्रालय द्वारा 4 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों के लिए सीएपीएफ और असम राइफल्स में 10 फीसद रिक्तियां आरक्षित करने के साथ ही प्रवेश की आयु सीमा में 3 साल की छूट देने के फैसले  का स्वागत किया है.

डिप्टी सीएम ने गिनाए फायदे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी. यह योजना युवाओं के उज्‍जवल भविष्य के लिए स्वर्णिम अवसर है, साथ ही फिट और तेजतर्रार युवा भारतीय सेना से जुड़ेंगे, जो की सीमा रक्षा के लिए अधिक उपयोगी होंगे. उन्होंने कहा कि पहले  सरकारों की नीतियों के कारण पहले औसतन 10 में से 1 उम्मीदवार की सेना में भर्ती होती थी. बाकी के 9 को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता था. लेकिन अब मोदी सरकार में अगर 4 युवा सेना के लिए चुने जाएंगे तो इसमें से 1 को 4 साल बाद स्थायी नियुक्ति मिल जाएगी और बाकी के 3 को लगभग रुपये 12 लाख का एकमुश्त बैलेंस मिलेगा और पुलिस और बाकी विभागों में भी इनकी नियुक्ति के बेहतर अवसर होंगे.

Ballia Road Accident: बलिया में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

विरोध प्रदर्शन छोड़ अग्निवीर भर्ती की तैयारी करें युवा
योजना को लेकर तमाम आशंकाओं को निराधार बताते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि युवाओं को यह भी समझना चाहिए कि यह सेवा केवल भारतीय सेना के लिए है. पैरामिल्रिटी बल की सेवाओं में पूर्ववत अवसर बने रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न सेवाओं में इन युवाओं को वरीयता देने की बात कही है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस सेवा में वरीयता की घोषणा की है. अग्निवीरों को व्यापार हेतु वित्तीय पैकेज, आसान बैंक ऋण सुविधा एवं पैरा मिल्रिटी फोर्स और पुलिस की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी. 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों को और अधिक युवा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. सशस्त्र बलों से जुड़ना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है और इस पहल से राष्ट्रीय सेवा में अधिक युवा शामिल होंगे, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और एक कुशल और फिट कार्यबल बनाने में योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं को विरोध प्रदर्शन के बजाय जल्द होने जा रही अग्निवीरों की भर्ती के लिए तैयारी करनी चाहिए.

 

UP Corona Update: कोरोना संक्रमण में टॉप पर पहुंचा यूपी का ये जिला, जानिए- आपके इलाके में क्या है कोरोना की रफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget