एक्सप्लोरर

मायावती फिर आकाश आनंद को सौपेंगी BSP की जिम्मेदारी? इस वजह से मिल रहे संकेत

Mayawati News: लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की हार के बाद आकाश आनंद की वापसी की मांग तेज हो गई है, बसपा समर्थकों का मानना है कि वो पार्टी में नई जान भर सकते हैं.

Akash Anand News: लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब मायावती के भतीजे आकाश आनंद की वापसी की मांग तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर हैशटैग आकाश आनंद दो दिन तक ट्रेंड करता दिखाई दिया, बसपा समर्थकों का कहना है कि उन्हें फिर से पार्टी कोऑर्डिनेटर जैसे अहम जिम्मेदारी मिलनी चाहिए. बसपा को मजबत करने के लिए आकाश आनंद की वापसी जरूरी है. 

लोकसभा चुनाव में बसपा ने तीन दशकों से अधिक समय में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है. ज्यादातर सीटों पर बसपा तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई और उसे सिर्फ 9.39 फीसद ही वोट मिल पाए. बसपा का वोटबैंक भी खिसककर इंडिया गठबंधन के साथ चला गया. ऐसे में बसपा के सियासी भविष्य को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 

आकाश आनंद की वापसी की मांग तेज
आकाश आनंद की वापसी की मांग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मायावती जी आप किंगमेकर हैं, समाज आपसे दूर क्यों जा रहा है? मुझे बहुत दुख हो रहा है, कृपया फिर बसपा पर ध्यान दें. आप आकाश भाई को आगे क्यों नहीं बढ़ाते? वहीं एक और यूज़र ने आकाश आनंद को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की बात कही. 

बहुजन समाज पार्टी का पिछले कुछ चुनावों में लगातार वोट प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रही है. साल 2009 के चुनाव में 27.42% वोट पाने वाली बसपा 2024 में जीरो सीट पर सिमटकर रह गई है. नगीना जैसी पारंपरिक सीट पर भी आजाद समाज पार्टीके नेता चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी, सपा और बसपा को हरा दिया. यहाँ बसपा चौथे नंबर पर रही और बसपा प्रत्याशी को सिर्फ 13,272 वोट ही मिले. 

मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी बनाया था. लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में आकाश आनंद ने जमकर चुनाव प्रचार किया. उनके आक्रामक अंदाज से युवाओं को प्रभावित किया और पार्टी में एक नया जोश भरने का काम किया. लेकिन उनके एक भाषण पर विवाद होने के बाद 7 मई को मायावती ने उन्हें अपरिपक्व होने का दावा करते हुए राष्ट्रीय समन्वयक और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया. इसके बाद आकाश आनंद कही भी चुनाव प्रचार करते हुए नहीं दिखाई दिए.  

यूपी से मायावती के लिए आई बुरी खबर! इन 17 सीटों पर बिगड़ गए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget