एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में आईफोन बनाने वाली कंपनी की लगेगी यूनिट! 77 बीघे जमीन आवंटित

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने यीडा के सेक्टर-28 में वामा सुंदरी परियोजना के लिए पहले ही 48 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार और आईफोन विनिर्माता फॉक्सकॉन के बीच राज्य में एक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए चर्चा चल रही है. इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी.

चिप बनाने के लिए एचसीएल-फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम ‘वामा सुंदरी’ के लिए जमीन आवंटन को अंतिम रूप देते समय ‘इन्वेस्ट यूपी’ ने फॉक्सकॉन को उक्त निवेश का प्रस्ताव दिया था.

एक सूत्र ने बताया, 'उत्तर प्रदेश सरकार इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए फॉक्सकॉन के साथ चर्चा कर रही है. चर्चा के दौरान, राज्य सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के तहत 300 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की बात कही.'

केंद्र के एक आधिकारिक सूत्र ने भी पुष्टि की कि उत्तर प्रदेश में फॉक्सकॉन की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है.

सीएम योगी बोले- 'कभी कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं थे, आज राजस्व सरप्लस राज्य बना यूपी'

सुरुआती चरण में बातचीत
बातचीत में शामिल एक अन्य सूत्र ने बताया, 'चर्चा बहुत शुरुआती चरण में है. इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है कि फॉक्सकॉन किस प्रकार के उत्पादों का विनिर्माण करेगी.'

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला, जबकि फॉक्सकॉन ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की. उत्तर प्रदेश सरकार ने यीडा के सेक्टर-28 में वामा सुंदरी परियोजना के लिए पहले ही 48 एकड़ जमीन (77 बीघा जमीन) आवंटित कर दी है.

संयुक्त उद्यम के तहत शुरू में आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण (ओएसएटी) सुविधा स्थापित करने के लिए 3,706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इससे लगभग 4,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. फॉक्सकॉन देश में सबसे बड़ी आईफोन विनिर्माता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget