एक्सप्लोरर

यूपी में इन 21 स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, बढ़ जाएंगे लेन, 26 जिलों को होगा सीधा फायदा

UP News: उत्तर प्रदेश के 21 राज्य राज्यमार्गों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 7 से 14 मीटर चौड़ी सड़कें अब 25 मीटर तक चौड़ी की जाएंगी.

UP News: यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए यूपी सरकार अब प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को चौड़ा करके चार लेन में बदलने जा रही है. अभी ये सड़कें सिर्फ 7 से 14 मीटर चौड़ी हैं, लेकिन अब इन्हें 14 से 25 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों का सर्वे करके सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. इन 21 सड़कों में तीन वाराणसी और दो हरदोई जिले से जुड़ी हैं. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा ज्यादा आरामदायक और तेज़ हो सकेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं, उन्होंने प्रदेश की सभी राज्य सड़कों को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल यूपी में कुल 142 राज्य राजमार्ग हैं. इनमें से 21 सड़कों को चार लेन और बाकी 107 सड़कों को इस साल 10 मीटर चौड़ा करने की योजना है. सरकार चाहती है कि हर जिले का मुख्यालय अच्छी चौड़ी सड़कों से जुड़ा हो, ताकि लोगों को बेहतर और तेज़ सफर मिल सके.

सरकार की योजना के तहत अमेठी को भी चार लेन सड़क से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जगदीशपुर राज्य राजमार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर चौड़ा किया जाएगा. इससे सुलतानपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली से अमेठी तक सीधा और आसान रास्ता बन जाएगा.इसी तरह बहराइच में भिनगा-सिरसिया-चौधरी डीह सड़क को भी चार लेन में बदला जाएगा. कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और कृषि विश्वविद्यालय को जोड़ने के लिए देवरिया-कसया-पडरौना राज्य राजमार्ग को चौड़ा किया जाएगा.इसके अलावा जालौन में पिछले 10 साल से अधूरा पड़ा पनवाड़ी राज्य राजमार्ग अब फिर से बनकर चार लेन में तैयार होगा. काम पहले शुरू हुआ था लेकिन बीच में रुक गया था, अब उसे फिर से पूरा किया जाएगा.

कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर का भी फायदा
इसके साथ ही हरदोई जिले के बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग और बीएसए राज्य राजमार्ग को भी अब चार लेन में बदला जाएगा. इन सड़कों पर ज्यादा हादसे होते हैं, इसलिए सरकार ने इन्हें चौड़ा करने का फैसला किया है. इन रास्तों के चौड़ा होने से कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज, कन्नौज, बरेली और शाहजहांपुर के बीच सफर करना आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

साथ ही वाराणसी के चौबेपुर मार्ग, वाराणसी-कछवां मार्ग और कछवां से चौबेपुर तक के रास्ते को भी चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे वाराणसी की सड़क कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

यूपी के इन पांच जिलों में राशन कार्ड का फर्जीवाड़ा आया सामने, अब पूरे राज्य में होगी जांच

प्रदेश सरकार जिन राज्य राजमार्गों को चार लेन में बदलेगी, उनमें कई और जिलों की सड़कें भी शामिल हैं. इनमें ये सड़कें प्रमुख हैं, फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक का रास्ता,लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम मार्ग बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग (शहरी हिस्सा), मेरठ का बड़ौत से मेरठ तक का मार्ग, सोनभद्र का लुंबनी मार्ग, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, संभल का बुलंदशहर मार्ग, मुजफ्फरनगर का खटीमा मार्ग,चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर मार्ग,जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग. इन सभी सड़कों को चौड़ा कर चार लेन में बनाया जाएगा, जिससे यात्रा आसान, तेज़ और सुरक्षित हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget