एक्सप्लोरर

UP Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर सख्ती, इतनी बार कटा चालान तो कैंसिल होगा लाइसेंस, जानें- नए नियम

UP New Challan Rule: बढ़ते सड़क हादसों को लेकर यूपी सरकार एक्शन मोड में आ गई है. चालान नियम में बदलाव के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा.

UP Challan News: यूपी की सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई रणनीति अपनाई है. यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और मंडलयुक्तों के साथ बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने समेत कई विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की. बैठक में ऐसी घटनाओं का एक बड़ा कारक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना माना गया. 

बैठक में ये तय हुआ कि तेज रफ्तार में गाड़ियां चला रहे लोगों का मानक के ऊपर जाने पर चालान किया जाए. वहीं तीन बार से अधिक चालान होने पर लाइसेंस निरस्त करने का भी नियम बनाया जाए और अगर उसके बाद भी चालक नहीं मानते हैं तो उनके वाहनों का पंजीकरण भी निरस्त कराया जाए.  

ये हैं बढ़ते हादसों के कारण

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी 75 जिले के जिलाधिकारियों और 18 मंडलों के मंडलायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी. इस दौरान ओवर स्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण माना गया. 

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा किया जाएगा आयोजित

मुख्य सचिव ने इसमें कमी लाने के लिए जागरूकता फैलाने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जाए जिसमें लोगों को जागरूक किया जाए. उन्होंने कहा कि ये एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा है इस पर सभी कमिश्नर और डीएम गंभीरता से काम करें. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को समय से उपचार मिल सके इसका भी ध्यान रखा जाए. 

घायल व्यक्तियों को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाए

उन्होंने अधिकारियों को जिले में मौजूद क्रिटिकल केयर फैसेलिटीज का निरीक्षण करने को कहा जिससे लोगों को सही इलाज मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि आपदा मित्रों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाए जिससे लोगों की जान बचाई जा सके. लगातार बढ़ रहे हिट एंड रन के मामले में लोगों की जा रही जान को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने ये बैठक ली. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी में दिग्गजों की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, दो तस्वीरों से अचानक बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget