एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में प्रशासन का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट के तहत सट्टा कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एसडीएम के आदेश पर सट्टे का कारोबार करने वाले आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया है. आरोपी के चार मकान एक होटल और छह बीघा जमीन कुर्क की है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर जनपद की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञाना गांव निवासी प्रदीप नाम के एक 'सट्टा किंग' की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कल जिलाधिकारी के निर्देशन पर पुलिस द्वारा ढोल डपलियो की थाप पर कुर्क करने की कार्रवाई की गई है.

 इस दौरान पुलिस ने माइक से अलॉटमेंट भी किया कि प्रदीप की इस प्रॉपर्टी को कुर्क किया जा रहा है जिसके चलते इस प्रॉपर्टी को बेचना या खरीदना या फिर किराए पर लेना गैर कानूनी है पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी प्रदीप के चार मकान, एक ओयो होटल और छह बीघा खेती की जमीन को कुर्क किया है. जिसकी कीमत तकरीबन 6 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

लंबे समय से कर रहा था सट्टे का कारोबार

बताया जा रहा है कि प्रदीप अपने पांच अन्य साथियों के साथ गैंग बनकर क्षेत्र में लंबे समय से सट्टे और जुए का काम करता आ रहा है. जिसके चलते उसने इस अवैध धंधे से बड़ी संपत्ति अर्जित की थी पुलिस द्वारा प्रदीप पर 15 से अधिक मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं. 

वहीं आरोपी प्रदीप कई बार जेल भी जा चुका है लेकिन फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर जिसके चलते पुलिस ने प्रदीप सहित उसके गैंग के 6 सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट 14 ( ए ) की कार्रवाई करने का काम किया है.

मुजफ्फरनगर एसपी ने दी यह जानकारी 

जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कल एक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है 238 / 25 एक गैंगस्टर एक्ट कायम हुआ था प्रदीप कुमार नाम का व्यक्ति है जो कि अवैध धनार्जन करके प्रॉपर्टी बनाई थी जिसमें प्लॉट थे होटल थे ओयो होटल था तथा एक मंजिला दो मंजिला तीन मंजिला चार मकान थे. 

वहीं उसके पास कृषि योग्य जमीन भी थी सभी को 14 ए के तहत सीज किया गया है. यह व्यक्ति प्रदीप कुमार इसके खिलाफ विज्ञाना का रहने वाला है थाना क्षेत्र बुढ़ाना है इसके खिलाफ 15 मुकदमे जुए और सट्टे के हैं. 

सट्टेबाजी से बना ली करोड़ों की संपत्ती

जुआ सट्टा के माध्यम से गैंग बनाकर के इसने प्रभुत्व मात्रा में धन अर्जन किया था 6 करोड़ 30 लाख की प्रॉपर्टी टोटल होटल समेत सीज की गई है इस प्रकार से बड़ी कार्रवाई जनपद मुजफ्फरनगर में 14 ए गैंगस्टर के तहत सुनिश्चित की गई है तथा आवश्यक विधिक करवाई इसमें और भी सुनिश्चित की जा रही है इसमें जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार सीओ, एसडीएम संबंधित थाना अध्यक्ष और अधिकारियों द्वारा सीजर की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget