एक्सप्लोरर

UP Politics: लखनऊ कोर्ट में हुए गोलीकांड पर योगी के मंत्री ने दिया हैरान करने वाला बयान, जानें- क्या कहा?

Gangster Sanjeev Jeeva murder: यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं वो चाहे प्रयागराज की घटना हो या लखनऊ की उसमें अपराधी वर्सेस अपराधी ही चल रहा है.

Gangster Sanjeev Jeeva: लखनऊ हाईकोर्ट (Lucknow High Court) के अंदर सरेआम गैंगस्टर संजीव जीवा (Sanjeev Jeeva Murder) की हत्या के बाद सियासत गर्माई हुई है. एक तरफ जहां विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ योगी के सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने इस घटना पर अफसोस जताने की बजाय बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है. जयवीर सिंह ने कोर्ट में अंदर हुए इस गोलीकांड को बड़े शान के साथ अपराधी वर्सेस अपराधी की घटना बताया है.  

बहराइच पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं फिर वो चाहे प्रयागराज की घटना हो या लखनऊ की घटना हो उसमें अपराधी वर्सेस अपराधी ही चल रहा है. वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि 2019 में बसपा और सपा का सबसे बड़ा गठबंधन हुआ लेकिन उसके बावजूद बीजेपी जीतने में कामयाब रही. इस बार भले ही ममता बनर्जी अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्ष के लोग भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे हों, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिलेगी. भाजपा एक बार फिर 2024 में सभी सीटें जीतने में कामयाब रहेगी. 

सुब्रत पाठक ने घटना को कहा- बदला

जीवा हत्याकांड पर इस तरह की बयानबाजी में मंत्री जयवीर सिंह अकेले नहीं है. बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने भी इसे बदला लेने की मानसिकता से जोड़ दिया था. सुब्रत पाठक ने कहा कि हिन्दुस्तान में बदला लेने का इतिहास रहा है. अपराधी की हत्या के पीछे कई वजह हो सकती हैं. ये सब तो भाड़े पर हत्या करने वाले न जानें कितनों की हत्या कराई होगी. कुछ भी हो सकता है. ये अच्छी बात है कि ऐसे अपराधी की मौत हो रही है.

आपको बता दें कि बुधवार को गैंगस्टर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने इस मामले में 19 साल के आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कोर्ट के अंदर हुई इस घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहा है. 

ये भी पढ़ें- Heart Attack: अचानक नाचते-गाते क्यों हो रहा है हार्ट अटैक? कानपुर आईआईटी की रिसर्च से उठेगा रहस्य से पर्दा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग
वाराणसी में गंगा के ऊपर गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो की रिहर्सल देख रोमांचित हुए लोग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget