एक्सप्लोरर

मथुरा में खतरे के निशान के करीब यमुना, जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

Mathura News: यूपी के मथुरा में यमुना खतरे के निशान के करीब आ गई. जिससे आसपास में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. वहीं जिला प्रशासन स्थिति को देखते हुए अलर्ट मोड पर है.

मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है. मंगलवार शाम 6 बजे मथुरा के प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 165.99 मीटर रिकॉर्ड किया गया. 

यह जलस्तर चेतावनी स्तर 165.20 मीटर से 79 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 166 मीटर से महज 01 सेंटीमीटर नीचे है. फिलहाल बाढ़ जैसे हालातों को देखथे हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. वहीं लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. 

कुछ घंटों से लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर 

यमुना के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से लगातार इजाफा हो रहा है. दोपहर 1 बजे जहां जलस्तर 165.93 मीटर था, वहीं 2 बजे यह 165.94 मीटर, 3 और 4 बजे तक 165.95 मीटर और 5 बजे 165.97 मीटर हो गया. अब शाम 6 बजे तक यह बढ़कर 165.99 मीटर तक पहुंच गया है. यह तेजी से बढ़ोतरी प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई है.

जलस्तर खतरे की सीमा के बेहद करीब पहुंचने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम फाइनेंस व बाढ़ प्रभारी पंकज कुमार वर्मा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनाई गई चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है. 

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

स्थानीय प्रशासन ने यमुना किनारे बसे लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें. राहत दलों को चौकियों पर तैनात किया गया है, नावों और बचाव उपकरणों को भी तैयार रखा गया है.

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अगर जलस्तर में थोड़ी और बढ़ोतरी होती है तो यमुना खतरे का निशान पार कर जाएगी. ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा सकता है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget