एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में कमान अपने हाथ में चाहते हैं अखिलेश यादव, सहयोगी दलों से मांगी जाएगी लिस्ट, जानें- रणनीति

I.N.D.I.A Alliance Seat Sharing: इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद यूपी में अब सीट शेयरिंग को लेकर मंथन शुरू होने जा रहा है. सपा चाहती हैं कि यूपी में वो बड़े भाई की भूमिका में रहे.

Akhilesh Yadav News: दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की क़वायद और तेज गई हैं. जल्द ही सभी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर राज्य स्तर पर बातचीत की जाएगी. ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहते हैं कि यूपी की कमान उनके हाथ में हो. 

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. यूपी में सपा का जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल, कांग्रेस, महान दल जैसे दलों के साथ गठजोड़ हैं. सपा चाहती है मुख्य विपक्षी दल होने के नाते यूपी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में रहे. इसके तहत सभी सहयोगी दलों से प्रत्याशियों की डिटेल मांगी जाएगी और जिस भी दल का प्रत्याशी सबसे मजबूत स्थिति में होगा, उसे उम्मीदवार बनाया जाएगा. 

यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही समाजवादी पार्टी सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी. कांग्रेस पार्टी इसके लिए अपने प्रतिनिधि नियुक्त करेगी. सीट शेयरिंग पर सपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि ही बात करेंगे. टकराव की स्थिति में शीर्ष नेतृत्व के बीच बात हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा चुनाव में बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों के हिसाब से प्रत्याशी उतार सकती है. 

बसपा को गठबंधन में शामिल नहीं करना चाहते अखिलेश

बीएसपी के मुस्लिम प्रत्याशियों के हिसाब से सपा आगे की रणनीति तैयार करने कर रही है. अखिलेश यादव नहीं चाहते कि बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में शामिल हो, क्योंकि अगर बसपा भी गठबंधन में शामिल होगी तो सपा को बसपा के लिए भी सीटें छोड़नी पड़ेंगी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा ने बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था तो बसपा को इससे फ़ायदा हुआ था, बसपा ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि सपा सिर्फ पांच सीटें ही हासिल कर पाई थी. बसपा की एंट्री से सपा को अपनी अहमियत कम होने का खतरा है.

Opposition MPs Suspended: सांसदों के निलंबन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री करने वालों पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget