एक्सप्लोरर

UPPSC आंदोलन के बीच यूपी में एक और परीक्षा स्थगित, 8 दिसंबर को होना था एग्जाम

UP Highter Judicial Service Exam 2023 को स्थगित कर दी गई हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से इससे संबधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. ये परीक्षा कब होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

UP Highter Judicial Service 2023: प्रयागराज में यूपीपीएससी परीक्षार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच अब यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को भी बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब यूपी हायर ज्यूडिशियरव सर्विसेज 2023 के लिए होने वाली सीधी भर्ती की प्री परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को होनी थी लेकिन, अब इसे स्थगित कर दिया है. ये परीक्षा क्यों टाली गई है और ये कब होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मान वर्धन ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी है. जिसमें ये जानकारी दी गई है. यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज 2023 की प्री परीक्षा को स्थगित किया गया है. अभ्यार्थियों को परीक्षा की नई तारीख और उससे संबंधित जानकारी के लिए हाई कोर्ट आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने को कहा गया है. इस नोटिस में नई तारीख का जिक्र नहीं है. ऐसे में ये परीक्षा अब कब होगी ये कहना मुश्किल है.

UPHJS 2023 की प्री परीक्षा स्थगित
दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से जिला जज भर्ती 2023 के लिए 15 मार्च से 15 मई 2024 तक आवेदन मांगे थे. जिसके तहत यूपी हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 83 पद पर भर्ती की जानी थी. इन पदों पर लिए प्रारंभिक परीक्षा 8 दिसंबर को होनी थी. लेकिन, अब इसे बिना कोई कारण बताए ही टाल दिया गया है. कैंडिडेट ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर विजिट कर सकते हैं.

यूपी में पिछले कुछ समय में कभी परीक्षा लीक होने तो कभी परीक्षाओं के स्थगित होने से पहले ही छात्रों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. इसी साल की बात की जाए तो पहले फरवरी महीने में यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो गया, छात्रों के विरोध के बाद इस परीक्षा को फिर अगस्त महीने में कराया गया. इसके बाद फरवरी में ही RO/ARO पेपर लीक हुई जो अब दिसंबर महीने में फिर से कराया जाएगा. इसके बाद UP PCS (PRE) exam को दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया और अब ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा भी टल गई है. 

यूपी के सहारनपुर में बिजली बिल न जमा करने वालों के जला दिए जाएंगे घर? सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर का बयान वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget