एक्सप्लोरर

अयोध्या आतंकी हमला: ट्रायल कोर्ट के फैसले को HC में चुनौती देगी योगी सरकार, दोषियों की फांसी की मांग

अयोध्या में आतंकी हमले को लेकर योगी सरकार हाईकोर्ट में अपील करेगी। योगी सरकार दोषियों की फांसी की सजा की मांग करेगी।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। अयोध्या में साल 2005 में हुए आतंकी हमले के मामले में योगी सरकार ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देगी। यूपी सरकार ने अपनी अपील में दोषी करार दिए गए चार आतंकियों की उम्रकैद की सजा को फांसी में तब्दील किए जाने की मांग की है। साथ ही सरकार ने सबूतों के अभाव में बरी हुए मोहम्मद अजीज नाम के एक आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

बतादें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 18 जून को आए फैसले के दिन ही ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही थी। स्पेशल कोर्ट ने प्रयागराज की नैनी सेन्ट्रल जेल में फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को दोषी करार देकर उन्हें उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी, जबकि मोहम्मद अजीज़ नाम के आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

गौरतलब है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा कराए गए इस हमले में पांच आतंकवादी और एक टूरिस्ट गाइड समेत सात लोग मारे गए थे। इस हमले में सीआरपीएफ व पीएसी के सात जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। हमले की जांच कर रही टीम ने इस मामले में बाद में पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमे दिल्ली के साकेत नगर में क्लीनिक चलाने वाला सहारनपुर का डॉक्टर इरफान मास्टर माइंड है, जबकि बाकी चार लोग जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंडर इलाके के रहने वाले हैं। लश्कर-ए-तैयबा ने यह हमला विवादित ढांचे को गिराकर देश का माहौल खराब करने और बाबरी मस्जिद की घटना का बदला लेने की नीयत से कराया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget