एक्सप्लोरर

UP News: 11 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र, 4 दिन ही होंगे विधायी कार्य

UP News: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा. सत्र के दौरान सिर्फ 4 दिन ही होंगे विधायी कार्य, 11 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगी विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही.

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आने वाली 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो सिर्फ चार दिन यानी 16 अगस्त तक चलेगा. इस छह दिवसीय सत्र में केवल चार दिन ही विधायी कार्य पूरे होंगे, जबकि शेष दो दिन स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टियों के चलते कार्यवाही नहीं होगी. सत्र के दौरान 11 अगस्त से 14 अगस्त तक विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही चलेगी.

राज्य सरकार की तरफ से इस सत्र के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गईं हैं. माना जा रहा है कि इस बार सत्र में सरकार कई जरूरी विधेयक पेश कर सकती है. वहीं, विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, गन्ना मूल्य भुगतान जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है.

इस दिन विधेयक पेश होने की संभावना
11 अगस्त को मानसून सत्र की शुरुआत होगी, इसके बाद नियम 51 के तहत विधायी कार्य और संभावित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा. 12 और 13 अगस्त को भी सदन में विधेयक पेश किए जाने की संभावना है. 14 अगस्त को सत्र का चौथा कार्य दिवस होगा, जिसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को शुक्रवार का अवकाश रहेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि सरकार इस सत्र में कुछ संशोधन विधेयकों को भी पेश कर सकती है, जिन्हें केंद्र के हालिया निर्णयों के अनुरूप लाया जाएगा.

विपक्ष अवधि को लेकर उठा रहा है सवाल
वहीं विपक्षी दल इस सीमित अवधि को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि इतने कम दिनों में जनहित के गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना संभव नहीं है. विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है.

इस मानसून सत्र पर सभी की नजरें टिकी हैं कि सरकार और विपक्ष के बीच किस तरह की राजनीतिक जंग देखने को मिलती है. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि सरकार की तरफ से क्या महत्वपूर्ण विधेयक लाए जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget