एक्सप्लोरर

UP में बाढ़ से निपटने के लिए CM योगी ने संभाली कमान, फील्ड में उतारे 11 मंत्री, राहत कार्य तेज

UP Flood News: यूपी में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सीएम योगी राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए ‘टीम-11’ का गठन किया है

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्यों को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने बाढ़ से प्रभावित जिलों के लिए ‘टीम-11’ का गठन किया है और सभी मंत्रियों को फील्ड में उतरकर हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. 

सीएम योगी ने साफ कहा है कि जन और धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने और रात्रि विश्राम भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अफसरों से हर पल की जानकारी ली और कहा कि बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए बेहतर समन्वय और फुर्ती जरूरी है.

प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक कुल 18 जिलों में बाढ़ का असर पहुंच चुका है . जिनमें प्रयागराज, बलिया, कानपुर देहात, आगरा, जालौन, मिर्जापुर, वाराणसी, हमीरपुर, बांदा, औरैया, इटावा, फतेहपुर जैसे जिले शामिल हैं. 14 जिले वर्तमान में सक्रिय रूप से बाढ़ की चपेट में हैं.

प्रशासन ने जिलेवार राहत कार्य किया तेज

- प्रयागराज में 19 नावें, मोटर बोट, 88 बाढ़ चौकियां, SDRF व NDRF की एक-एक टीम, PAC की दो टीमें और 1375 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
- जालौन में 62 नावें, 31 मोटर बोट, 27 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं. प्रशासन लगातार यहां काम कर रहा है. 
- हमीरपुर में 17 बाढ़ चौकियां और 1330 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
- औरैया, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, बांदा, आगरा समेत अन्य जिलों में भी सैकड़ों नावें और राहत टीमें सक्रिय हैं.

बाढ़ राहत कार्यों की स्थिति

- बाढ़ प्रभावित जिलों में 905 बाढ़ शरणालयों में 11,248 लोग रह रहे हैं.
- अब तक 493 नावें राहत कार्य में, जबकि 4,596 नावें प्रीपोजिशन्ड कर दी गई हैं.
- 76,632 लंच पैकेट और 6,536 खाद्यान्न पैकेट बांटे गए हैं.
- 1,193 बाढ़ चौकियां, 757 मेडिकल टीमें और 1.29 लाख क्लोरीन टैबलेट बांटी जा चुकी हैं.
-  ORS के 37,089 पैकेट भी जरूरतमंदों को दिए गए हैं.

मंत्रियों के फील्ड दौरे का कार्यक्रम

सीएम योगी ने अपने मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरान करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रयागराज व मिर्जापुर में दौरा करेंगे, स्वतंत्र देव सिंह जालौन, संजय गंगवार औरैया, रामकेश निषाद  हमीरपुर, आगरा में जयवीर सिंह, वाराणसी में सुरेश खन्ना, कानपुर देहात में संजय निषाद, इटावा में धर्मवीर प्रजापति, फतेहपुर में अजीत पाल और बलिया में मंत्री
दयाशंकर सिंह फील्ड दौरे पर रहेंगे. 

मुख्यमंत्री ने अब तक 327 प्रभावित परिवारों को राहत सहायता वितरित करने के भी निर्देश दिए हैं. प्रदेश में बाढ़ से अब तक 4015.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है.

सीएम योगी का कहना है कि प्रभावित लोगों तक राहत तेजी से पहुंचे इसके लिए सभी अफसर और मंत्री फील्ड में रहें. लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि सरकार उनके साथ है.  सरकार लगातार यह संदेश दे रही है कि बाढ़ के इस संकट में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. 

Umar Ansari: मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, किस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय की नाकामी पर मुहर! सरकार को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'सपा आई तो यूपी बन जायेगा पश्चिम बंगाल', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget