एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में दो भीषण सड़क हादसों में तीन की मौत, 50 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

Firozabad News: फिरोजाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत आठ घायल एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस तो दूसरी तरफ कैंटर ने ऑटो को टक्कर मार दी है

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना नागला खंगर क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्री बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना के बाद बस में घायल यात्रियों को बाहर निकाल कर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया. 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दर्दनाक हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब दिल्ली से जालौन जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस टाइल्स से लदे एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी.

50 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई 
स्लीपर बस में करीब 50 यात्री सवार थे और यह बस कोच कस्बा (जालौन) के लिए रवाना हुई थी. सुबह जैसे ही बस नगला खंगर थाना क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक वह हाईवे पर सामने चल रहे एक भारी ट्रक में जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा और बाईं ओर का पूरा भाग चकनाचूर हो गया.हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई. 

आसपास से गुजर रहे लोगों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

दूसरी तरफ कैंटर ने मारी ऑटो को टक्कर
दूसरा हादसा फिरोजाबाद के  थाना क्षेत्र रजावली में एटा टूण्डला मार्ग पर डीसीएम और टेम्पो में आमने सामने से भिड़ंत हो गई. टेम्पो में बैठी पांच सवारिया गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र रजावली में नगला सिकंदर के पास टूंडला की तरफ से आ रहे टेम्पो और सामने से आ रही डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें टेम्पो में सवार पांच लोग घायल हुए है.

टक्कर इतनी भयंकर थी कि घायलों को टेम्पो काटकर बाहर निकाला गया है. घायलों में रमा और उनका पुत्र करन, सारिका रजा, राजेंद्र और इंद्रजीत हादसे में घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने बताया कि टक्कर बहुत भयंकर थी. घायलों को बढ़ी मशक्कत के बाद अस्पताल भेजा है.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget