एक्सप्लोरर

'ये शब्द हटे तो फिर से मनुवाद आ जाएगा', दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर बोले सपा नेता एसटी हसन

Moradabad News: समाजवादी पार्टी के पूर्व सासंद डॉ एसटी हसन ने संविधान में संसोधन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने वोटर लिस्टों में हो रही गड़बड़ी पर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है.

Moradabad News: बीजेपी और संघ नेताओं की संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द हटाये जाने की मांग पर पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता डॉ एस टी हसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर संविधान से ये शब्द हटे तो फिर से मनुवाद आ जाएगा.

इस बीच उन्होंने बिहार में वोटर लिस्टों में गड़बड़ी को लेकर भी अपनी बात रखी है और बताया है कि वोटर लिस्टों में गड़बड़ी का सिलसिला रामपुर से शुरू हुआ था जहां उन्होंने लिस्टों में हेरफेर कर चुनाव को जीत लिया था. 

सपा सासंद ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के नेता डॉ एस टी हसन ने कहा कि ये देश पिछले दस सालों से साम्प्रदायिक देश हो रहा है और मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है अब अगर संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द हटा देंगे तो यहां फिर से मनु वाद आ जायेगा, श्रवण जाति के लोग शूद्रों को परेशान करेंगे और वही सब कुछ होगा जो पिछले दिनों आपने इटावा में देखा फिर हर बड़ा इन्सान छोटे इन्सान को दबाएगा और हर बड़ी जाति वाला छोटी जाति वालों का खून खराबा करेगा किसी का सर मुंडाया जायेगा किसी की चोटी काटी जाएगी. 

डॉ एसटी हसन ने कहा आखिर ये लोग चाहते क्या हैं? देश की आज़ादी में इनका कोई योगदान नहीं था ये तो अंग्रेजों के साथ मिल कर काम रहे हैं और आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी लेकिन अब देश आज़ाद हो गया है तो इन्हें वो भी बर्दाश्त नहीं है. अगर समाजवाद खत्म हुआ तो छुआ छूत और मनुवादी सोच फिर वापस आ जाएगी. ये लोग जातियों में बांट कर और छुआछूत कर के हिंदुस्तान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं. 

भाजपा पर गरजे सासंद
बिहार में वोटर लिस्टों में गड़बड़ी को लेकर डॉ एस टी हसन ने कहा कि भाजपा चुनावों में साम दाम दंड भेद सब इस्तेमाल करती है इन्होने वोटर लिस्टों में गड़बड़ी की जो शुरुआत रामपुर चुनाव से शुरू की थी वो फिर कुन्दरकी और दिल्ली चुनावो में की और अब वही बिहार में कर रहे हैं अगर 5 से 7 प्रतिशत वोटरों में गड़बड़ी कर दी गयी तो वह पार्टी जीतेगी जिसने ये गड़बड़ी की है फिर ये चुनावों का ड्रामा हो क्यूं रहा है और बहुत तरीके हैं चुनाव कराने के जब वोटर लिस्टों में गड़बड़ी कर एक वर्ग के वोट कम कर देगे और दूसरे वर्ग के बढ़ा देंगे तो फिर निष्पक्ष चुनाव कहां रहा ये तो सिर्फ एक औपचारिकता रह गयी है अब आप बिना चुनाव के ही जिता दें फिर चुनाव की ज़रूरत ही क्या है.

सपा नेता ने कहा कि संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द हट जाने पर हर जगह भेदभाव होगा हिन्दू मुसलमान के बीच भेदभाव होगा हालांकि मुसलमानों के साथ तो आज भी भेदभाव हो रहा है फिर जातियों में भेदभाव होगा श्रवण जाति के लोग शूद्रों को परेशान करेंगे और फिर वही पुराना ज़माना लौट आएगा कि शुद्र श्रवणों के सामने नहीं बैठ सकता, उनके किचन में नहीं जा सकता , सुबह को उसकी शक्ल देखना पसंद नहीं करते कि दिन खराब हो जायेगा . हिंदुस्तान को ये लोग पुराने ज़माने में वापस लौटा कर ले जा रहे हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget