एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर, अनियमितता के मामले में परीक्षा प्रभारी और सहायक निलंबित

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में की गई गड़बड़ी की शिकायत स्कूल प्रबंधकों के साथ साथ शिक्षक संगठनों ने भी जिले स्तर पर की. इस मामले में जांच कराई जाएगी. इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.

Azamgarh News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर अपर निदेशक ने मामले की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ से कराई तो जांच में आरोप सही पाए गए. इस के बाद अपर निदेशक के निर्देश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने परीक्षा प्रभारी व उसके सहायक को निलंबित करते हुए दोनों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संबद्ध कर दिया.
 
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में की गई गड़बड़ी की शिकायत स्कूल प्रबंधकों के साथ साथ शिक्षक संगठनों ने भी जिले स्तर पर की. इसके बाद भी किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया और केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करते हुए जिले में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए. परीक्षा प्रभारी उमाकांत यादव द्वारा केंद्र निर्धारण में खूब मनमानी की गई. यहां तक की परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये वसूली करने का भी आरोप लगा. इतना ही नहीं कई विद्यालयों के बच्चों को एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया.
 
इसकी शिकायत नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक रामजन्म सिंह व श्री दुर्गाजी इंटर कालेज द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से की गई थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए सचिव ने जांच के आदेश दिए. मामले की जांच संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने मामले की जांच की तो कई आरोपों की पुष्टि हुई. इसे लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा प्रभारी उमाकांत यादव व उसके सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही दोनों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संबद्ध कर दिया गया.
 
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ दिनेश सिंह ने बताया कि शिक्षक संगठन व विद्यालयों द्वारा कई शिकायतें मिली थीं. अपर निदेशक के आदेश पर मेरे द्वारा शिकायतों की जांच की गई. जांच में कई आरोप सही पाए गए. अपर निदेशक के निर्देश पर परीक्षा प्रभारी उमाकांत यादव व उसके सहायक को निलंबित कर दिया गया है. दोनों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर में संबद्ध किया गया है. दो लिपिक उमाकांत यादव और दिलीप गौड़ को निलंबित कर दिया गया है. इन लिपिकों ने गलत सूचनाएं दी जिसके कारण से गलत परीक्षा केंद्र बन गए. इनको चार्जशीट दी जाएगी और जांच कराई जाएगी. जांच अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget