एक्सप्लोरर

UP News: माफिया अतीक को प्रयागराज ला रही है यूपी पुलिस, गाड़ी पलटने को लेकर DGP का हैरान करने वाला जवाब

Prayagraj Jail: अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. साथ ही उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा और जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर तैनात किया जाएगा,

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल, प्रयागराज पुलिस गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को यूपी लाने के लिए गई हुई है. जानकारी के मुताबिक, माफिया अतीक अहमद से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ की जाएगी. साथ ही 2006 से जुड़े एक मामले में अतीक अहमद को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसी के साथ उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने अतीक अहमद की गाड़ी पलटने को लेकर बड़ा जवाब दिया है.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने अतीक अहमद की गाड़ी पलटने को लेकर बड़ा जवाब देते हुए कहा कि हमारी गाड़ियां नहीं पलटतीं बल्कि केवल अपराधी पलटता है. साथ ही डीजीपी ने कहा कि माफिया अतीक अहमद को गुजरात से यूपी इसलिए लाया जा रहा है क्योंकि उसको एक पुराने मामले में कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इसके अलावा डीजीपी ने यूपी पुलिस की सख्ती का बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जब जिसको चाहे अरेस्ट कर सकती है, कानून के कठघरे में खड़ा कर सकती है. 

बता दें कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. साथ ही उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा. जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे. प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी करेगा. प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी को जेल मुख्यालय भेजा जा रहा है.

एनकाउंटर को लेकर कही ये बात 
इसी के साथ डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को हमें कब और कैसे गिरफ्तार करना है यह हमारी रणनीति का हिस्सा है. यूपी पुलिस की एनकांउटर प्रणाली को लेकर डीजीपी ने  कहा कि यह हमारी ट्रेनिंग है कि अगर हमारे ऊपर कोई गोली चलाएगा तो हम इसका जवाब गोली से ही देते हैं. साथ ही कहा कि यूपी पुलिस की नींव मजबूत है. अपराधियों के जेल में बनने वाले षड़यंत्र को लेकर डीजीपी ने कहा कि हम उस प्लानिंग को विफल कर देते हैं, कभी कभार इसके बारे में  हम जाहिर नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें:-

उत्तराखंड: पांडवों ने कराया था 16 मंदिरों का निर्माण, अब बचे 14, तस्वीरों में देखिए ये खास जगह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget