एक्सप्लोरर

Azam Khan के एनकाउंटर वाले बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा?

Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गई है.

Brajesh Pathak On Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार (22 अक्टूबर) को रामपुर जेल से शिफ्ट किया गया था. इस दौरान आजम खान ने बड़ा दावा करते हुए कहा था, "हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है. कुछ भी हो सकता है." उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अब इस मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार (23 अक्टूबर) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "हम कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे और किसी को भी कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं है." आजम खान को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह पांच बजे सपा नेता को शिफ्ट किया गया. 

आजम खान और परिवार के सदस्य अलग-अलग जेल में

वहीं, पूर्व सपा विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि, तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेंगी. आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 18 अक्टूबर को रामपुर की एक अदालत ने अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामले में दोषी ठहराया था और सात साल की जेल की सजा सुनाई थी. तीनों को कोर्ट से सीधा जेल भेज दिया गया था. 

अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग जेलों में भेजे जाने के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है.

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "माननीय आजम खान के परिवार को जिस प्रकार प्रताड़ित किए जाने का कुचक्र चल रहा है वो बेहद निंदनीय है. परिवार के सदस्यों को अलग-अलग (जेलों में) करना सत्ताधारियों की सियासत का पुराना चलन है और उम्र के तकाजे से किसी भी हाल में जायज नहीं. इंसाफ के लिए उनके संघर्ष में हम सब साथ खड़े रहे हैं और रहेंगे."

ये भी पढ़ें- 

UP News: मेरठ में चार पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा मुस्लिम परिवार, पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget