एक्सप्लोरर

Good News: 28 लाख लोगों को सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा, सुनकर खुश हो जाएंगे यूपी वाले

UP DA Hike: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. योगी सरकार ने राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है.

DA Hike In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ता (DA) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट भी किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यूपी सरकार (UP Government) में सेवारत 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनरों के व्यापक हित में, प्रदेश सरकार की ओर से 01 जनवरी, 2023 से देय महंगाई भत्ता के साथ महंगाई राहत की दर (DR) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए इसे 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी करने का फैसला लिया गया है.

इससे पहले सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों की डीए बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी. ऐसे में यूपी के 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनरों को बढ़े हुए डीए के साथ सैलरी इसी महीने यानी मई से मिलने लगेगी. यूपी में अब तक राज्यकर्मियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा था. इसी के साथ डीए एरियर के भुगतान को लेकर भी स्थिति को साफ कर दिया गया है.

केंद्र सरकार ने मार्च में की थी डीए बढ़ाने की घोषणा

बता दें कि बीते 24 मार्च को केंद्र की मोदी सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनरों के लिए सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया था. आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि अतिरिक्त किस्त मूल वेतन या पेंशन के 38 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रतिनिधित्व करेगी, ताकि मूल्य बढ़ोतरी की भरपाई की जा सके.

कैसे की जाती है डीए की गणना?

सूत्रों ने कहा था कि कैबिनेट ने 1 जनवरी, 2023 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए की अतिरिक्त किस्त और पेंशनरों को डीआरए जारी करने की मंजूरी दे दी. डीए और डीआर दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त प्रभाव 12,815.60 करोड़ रुपये हर साल होगा. यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है. डीए की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार की जाती है. इसे साल में दो बार समय-समय पर संशोधित किया जाता है और पिछली बार सितंबर 2022 में संशोधित किया गया था, और 1 जुलाई, 2022 से पूर्वव्यापी रूप से प्रभावी था.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी और नीतीश कुमार को अखिलेश यादव का जवाब, बताया किसके नेतृत्व में लड़ेंगे 2024 चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget