एक्सप्लोरर

Bareilly: श्मसान भूमि की पड़ताल में सामने आई सच्चाई, लोग पार्किंग तक में कर रहे हैं शवों का अंतिम संस्कार 

बरेली में 3 श्मसान भूमि हैं. श्मसान भूमि की पड़ताल में सामने आया है कि इन दिनों यहां शव जलाने तक की जगह मौजूद नहीं है. पार्किंग तक में लोग अंतिम संस्कार कर रहे हैं. 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भले ही सरकारी आकड़ों में अब तक 221 लोगों की कोरोना से मौत हुई हो लेकिन बरेली में पिछले महीने कोरोना से मरने वाले करीब 1000 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार हुआ है. एबीपी गंगा की टीम ने शहर के 3 बड़े श्मसान भूमि के कर्मचारियों से बात की तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है. 

शवों जलाने की जगह नहीं 
बरेली में 3 श्मसान भूमि हैं. जिसमें सिटी श्मसान भूमि, संजय नगर श्मशान भूमि और सेटेलाइट स्थित गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि पर एबीपी गंगा की टीम ने पड़ताल की. पड़ताल में सामने आया कि श्मशान भूमि पर इन दिनों शव जलाने तक की जगह मौजूद नहीं है. 

परेशान हो रहे हैं लोग 
संजय नगर श्मशान भूमि के कर्मचारी भगवान स्वरूप ने बताया कि पहले रोजाना 7 से 8 शव आते थे और अब एक दिन में 40 से 50 तक शव आ रहे हैं. जिसमें ज्यादातर कोरोना से मरने वालों के शव होते हैं. कर्मचारी का कहना है कि इतने ज्यादा शव आने से अंतिम संस्कार करने में भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. लकड़ी के दाम भी बढ़ गए हैं. दूसरे दिन ही अस्थियां हटा दी जा रही हैं. 

कोविड प्रोटोकॉल का होता है पालन 
इसी तरह का हाल गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि का है. श्मशान भूमि के कर्मचारी सोमपाल ने बताया कि वहां महीने में 10 से 15 शव आते थे लेकिन अब यहां पर रोजाना 10 से 15 शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाता है. 

अंतिम संस्कार के लिए लड़ाई झगड़े होते हैं
कुछ ऐसा ही हाल शहर के सबसे बड़े सिटी श्मशान भूमि का है. यहां अप्रैल महीने में करीब 400 शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ है. हालात ये हैं कि आये दिन यहां अंतिम संस्कार के लिए लड़ाई झगड़े होते हैं. यहां पार्किंग तक में लोग अंतिम संस्कार कर रहे हैं. 

बढ़ी है शवों की संख्या 
यही हालात रामगंगा घाट पर भी देखने को मिले. जहां पर रोजाना 30 से 40 शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है. जबकि, आम दिनों में यहां पर 5 से 7 शवों का ही अंतिम संस्कार होता था. 

ये भी पढ़ें:  

Haridwar Coronavirus Death: श्मशान घाट पर पहले कभी नहीं दिखा ऐसा मंजर, बदतर हैं हालात  

UP Coronavirus Update: सामने आए 26780 नए केस, 24 घंटे में 353 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget