एक्सप्लोरर

लखनऊ में मिला कोरोना का पहला मरीज, 60 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव, धार्मिक यात्रा पर गए थे उत्तराखंड

Lucknow Corona Case: यूपी की राजधानी लखनऊ में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Lucknow Coronavirus Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना ने दस्तक दे दी है. यहां कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है. लखनऊ के आशियाना में एक 60 साल के बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. वो हाल ही में उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा करके लौटे हैं. इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, उनकी जांच कराई गई तो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं है. 

बताया जा रहा है कि आशियाना इलाके में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग अपने परिवार के साथ बीते दिनों उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर गए थे. इसके बाद जब वो घर लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें सांस लेने में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान जब उनका कोविड टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

'अफवाहों से बचें और सावधानी बरतें'

लखनऊ में कोरोना की एंट्री के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जैसे लक्षण दिखने वाले मरीजों को कोविड जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते इससे निपटा जा सके. अस्पतालों को ज्यादा से ज्यादा कोविड जांच करने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और सावधानी बरतें. कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. कोविड के लक्षण होने पर अस्पतालों में जांच अवश्य कराएं. 

देश के अन्य हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश में भी बीते कुछ समय में कोरोना को मामलों में तेजी आई है. प्रदेश में अभी 30 कोरोना के सक्रिय मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन1 के मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, ये वैरिएंट उतना खतरनाक नहीं है. हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है. स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है. यूपी के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

यूपी के सभी 75 जिलों में ई रिक्शा, ओला-उबर चलाने वालों के लिए नए नियम! करने होंगे 2 जरूरी काम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget