एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में पिछले 20 दिनों में 4 गुना हुए कोरोना के एक्टिव केस, जानिए- बड़े शहरों में कितनी तेजी से बढ़ा आंकड़ा

UP Coronavirus Updates: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फ़िर तेजी से बढ़ रहे हैं. आंकड़ों की बात करें तो पिछले 20 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस कि संख्या 4 गुना से ज्यादा तक पहुंच गई है.

UP Coronavirus Updates: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फ़िर तेजी से बढ़ रहे हैं. आंकड़ों की बात करें तो पिछले 20 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस कि संख्या 4 गुना से ज्यादा तक पहुंच गई है. यूपी में 7 अप्रैल को कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 309 थी. जबकि आज 26 अप्रैल को कुल एक्टिव केस कि संख्या 1,316 पहुंच गई है. आगरा में पिछले 20 दिन में एक्टिव केस की संख्या 20 गुना से ज्यादा तक हो गई है. प्रदेश में सबसे अधिक मामले दिल्ली से सटे जिलों गौतमबुद्ध नगर और गाज़ियाबाद में सामने आये हैं. इन दोनों जिलों में 20 दिनों में 12 गुना एक्टिव केस बढ़े हैं. 

20 दिन में चार गुना हुए कोरोना एक्टिव केस

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1316 तक पहुंच गई है. इन 24 घंटों में सबसे अधिक 126 नये मामले गौतमबुद्ध नगर में देखने को मिले, जिसके बाद अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 689 हो गई है. दूसरे नंबर पर गाजियाबाद हैं जहां 30 नये मामले दर्ज किए गए हैं. यहां एक्टिव केस 276 हो गए हैं. कोरोना के मामले मे तीसरे नंबर पर राजधानी लखनऊ है जहां कोरोना के 70 एक्टिव केस हैं. हालांकि पिछले 24 घंटे में लखनऊ मे कुछ राहत रही और सिर्फ 4 नये मामले सामने आये हैं. आईए आपको बताते हैं कि पिछले 20 दिनों में कोरोना की रफ्तार कैसे बढ़ी. 
 
- प्रदेश में 7 अप्रैल को कुल 309 एक्टिव केस थे जो 26 अप्रैल को 1316 हो गए हैं.

- गौतमबुद्ध नगर मे 7 अप्रैल को कुल 58 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 689 तक पहुंच गए.

- गाज़ियाबाद में 7 अप्रैल को कुल 22 एक्टिव केस थे 26 अप्रैल तक इनकी संख्या 276 हो गई.

- लखनऊ में 7 अप्रैल को कुल 24 एक्टिव केस थे जिनकी संख्या 26 अप्रैल तक 70 हो गई

- आगरा मे 7 अप्रैल को सिर्फ 2 एक्टिव केस थे लेकिन 26 अप्रैल तक इनकी संख्या 41 तक पहुंच गई.

रोजाना 1.5 लाख कोविड टेस्ट के निर्देश

ये आंकड़े तब हैं जबकि प्रदेश में रोजाना 1 लाख से कम कोविड टेस्ट हो रहे हैं. खुद सीएम योगी इन हालात पर निगाह बनाये हैं और रोजाना समीक्षा कर रहे हैं. सीएम ने आज टीम 9 की बैठक में कोविड टेस्ट कि संख्या प्रतिदिन डेढ़ लाख तक करने के निर्देश दिए. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं. बात राजधानी लखनऊ की करें तो हाल ही में प्रतिष्ठित लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राएं भी कोविड पॉजिटिव निकली जिसके बाद कॉलेज को 26 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. लखनऊ में ICCC (इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर) की हेल्पलाइन नंबर 0522-4523000 को भी एक्टिव रखा गया है. 
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget