एक्सप्लोरर

UP Plantation: 5 जुलाई को CM योगी करेंगे वन महोत्सव का चित्रकूट से शुभारंभ, 35 करोड़ पौधरोपण का है लक्ष्य

UP Plantation: स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट 2021 में खुलासा हुआ कि कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 9.23 फीसद हिस्से में वनावरण है. 2030 तक सरकार ने रकबे को बढ़ाकर 15 फीसद करने का लक्ष्य रखा है.

Exercie to Increae Greenery in UP: इस बार वन महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान लक्ष्य वर्ष 2021 के मुकाबले 5 करोड़ अधिक है. वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 5 जुलाई को सीएम योगी चित्रकूट से करेंगे. कार्यक्रम के पहले ही दिन प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं. वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी इस बार इन पौधों की जियो टैगिंग करेंगे.

पौधरोपण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जियो टैगिंग

मकसद है पौधरोपण के नाम पर कोई खेल ना हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो. इसके अलावा जियो टैगिंग से इन पौधों की बाद में मॉनिटरिंग कर पता चलाया जाएगा कि सही सलामत बचे हैं. पौधरोपण का कार्यक्रम अलग-अलग चरण में होगा. वन विभाग 14 करोड़ पौधे लगाएगा. बाकी 21 करोड़ पौधों की जिम्मेदारी 25 अन्य विभागों को दी गई है. वन महोत्सव की शुरुआत के अगले दिन यानी 6 जुलाई को ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. खास बात है कि ढाई करोड़ पौधों को चिह्नित स्थानों पर महिलाओं के नेतृत्व में लगाया जाएगा.

महिलाओं की अगुवाई में लगनेवाले ढाई करोड़ पौधों को 'शक्ति वन' का नाम दिया गया है. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शक्ति वन में 'देवियों' से संबंधित पौधों को जरूर लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि आम के फूल देवी सरस्वती को चढ़ाये जाते हैं, नीम शीतला माता और दुर्गा जी से जुडी है, ऐसे ही कदम पार्वती जी से संबंधित है. शक्ति वन की जिम्मेदारी महिलाओं को दिलाने का प्रयास होगा. इसी तरह 7 जुलाई को फिर से ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और प्रदेश में जगह-जगह खाद वन विकसित किए जाएंगे. 

Taj Mahal: शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल? RTI के जवाब पर रजनीश सिंह ने पूछा- क्या छिपा रहा ASI

15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाकर होगी 'अमृत वन' की स्थापना

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में कुल 5 करोड़ पौधे लगाकर 'अमृत वन' की स्थापना की जाएगी. हर ग्राम पंचायत में 75 पौधे लगाए जाएंगे. 75 पौधों में से 15 पवित्र स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च में लगेंगे. इस दौरान प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बाल वन और उच्च शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे. बाल वन में लगाए जानेवाले फलदार और फूलदार पौधे बच्चों को शिक्षित औऱ जागरूक भी करेंगे.

हरियाली बढ़ाने के लिए पहले कार्यकाल में 100 करोड़ पौधरोपण

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पौधरोपण का रिकॉर्ड बना. पहले कार्यकाल में हरियाली बढ़ाने के लिए 100 करोड़ से अधिक पौधरोपण हुआ. अब सकारात्मक नतीजा सामने है. स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट 2021 में खुलासा हुआ है कि कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 9.23 फीसद हिस्से में वनावरण है. 2013 में 8.82 फीसद वनावरण था. वर्ष 2030 तक सरकार ने रकबे को बढ़ाकर 15 फीसद करने का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य पूर्ति के लिए सरकार अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधों का रोपण करेगी. 175 करोड़ में से 35 करोड़ पौधे तो इसी वन महोत्सव के दौरान लगाये जायेंगे. 

वन एवं पर्यावरण मंत्री एके सक्सेना ने कहा कि पेड़ वहीं लगे जहां पर सुरक्षित और संरक्षित रह सके, जहां उसे पानी मिल सके, जैसे नगर निगम और नगर पालिका के पार्क, तालाब किनारे, स्कूल कॉलेज के अंदर, डिग्री कॉलेज के अंदर, विश्वविद्यालयों के अंदर, इंडस्ट्रीज के अंदर. अगर बाउंड्री के बाहर कोई पेड़ लगे तो ट्री गार्ड के साथ लगे. बरगद, पीपल, नीम, पाकड़, आंवला, इमली और फलदार, छायादार पेड़ लगाये जाएंगे. अंत्येष्टि स्थल पर भी पौधरोपण किया जाएगा. पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी है संरक्षण. 

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के विरोध में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, 7 से 14 अगस्त तक करेगा सम्मेलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget