एक्सप्लोरर

CM योगी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं को मिल रही पारदर्शी बिजली, तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर

UP News: सीएम योगी के मिशन को पूरा के उद्देश्य से यूपीपीसीएल प्रदेश के सभी जनपदों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही है. सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है.

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक उपभोक्ता को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना एक मिशन बन चुका है. इस लक्ष्य को साकार करने के लिए स्मार्ट मीटर परियोजना को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है.

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. अब तक लगभग 62 लाख 65 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि राज्य सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का है.

सुरक्षित और उपभोक्ता अनुकूल तकनीक पर आधारित

स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल तकनीक पर आधारित हैं. पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की तरह खपत मापने के साथ-साथ ये ऑनलाइन रीडिंग और बिलिंग की सुविधा भी प्रदान करते हैं, जिससे मानवीय हस्तक्षेप न के बराबर हो जाता है और बिलिंग में पूर्ण सटीकता आती है.

उपभोक्ताओं को मिल रहीं विश्वस्तरीय सेवाएं

स्मार्ट मीटर व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और ऊर्जा प्रबंधन, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाया है. योगी सरकार की यह पहल बिजली उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार नई मिसाल स्थापित कर रही है.

उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाले प्रमुख लाभ

1. बिलिंग में पारदर्शिता और सटीकता

स्मार्ट मीटर रियल-टाइम में रीडिंग भेजते हैं, जिससे गलत बिल या अनुमान आधारित बिलिंग समाप्त हो जाती है.

2. बिजली चोरी पर रोक

रीडिंग स्वतः सर्वर तक पहुंचती है, जिससे छेड़छाड़ की संभावना समाप्त हो जाती है और बिजली चोरी पर नियंत्रण होता है.

3. घर बैठे मिलेगी सभी सेवाएँ

बिल जमा करने के लिए बिजली दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, खपत, बिलिंग और भुगतान सब कुछ ऑनलाइन.

4. खपत पर पूरा नियंत्रण

उपभोक्ता ऐप या पोर्टल के माध्यम से अपनी बिजली खपत रियल-टाइम में देख सकते हैं और जरूरत अनुसार उपयोग नियंत्रित कर सकते हैं.

5. प्रीपेड की सुविधा (जहाँ लागू)

रिचार्ज जैसी सुविधा—जितनी बिजली खरीदेंगे, उतनी ही खपत होगी. बजट कंट्रोल आसान.

6. बिजली कटौती और फॉल्ट की त्वरित जानकारी

स्मार्ट मीटर से लाइन फॉल्ट या पावर कट की सूचना तुरंत मिलती है, जिससे त्वरित समाधान संभव होता है.

7. लोड मैनेजमेंट में मदद

सिस्टम ऑटोमेटिक रूप से लोड पैटर्न समझता है, जिससे बिजली आपूर्ति और वितरण अधिक सुव्यवस्थित होता है.

ये भी पढ़ें: बिहार CM को अखिलेश यादव ने दिलाई पुराने दिनों की 'याद', 2 तस्वीरें साझा कर दी स्पेशल बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget