एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी जनसमस्याएं, बेहतर इलाज का दिया भरोसा, भू-माफियाओं पर दर्ज होगा मुकदमा

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और बेहतर इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है, वहीं जमीन कब्जाने वालों पर भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी. यूपी के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए. जनता दर्शन में आए पीड़ित महिला ने इलाज के धनाभाव की समस्या मुख्यमंत्री से बताई तो उन्होंने पीड़ित महिला को इलाज का पूरा भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के अधिकारियों को निर्देश दिए.

गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी. शुक्रवार 11 जुलाई को सावन के पहले दिन विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 200 लोगों की समस्याएं सुनी.

महिला ने बताई इलाज की समस्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में आई एक महिला ने रुपये के अभाव में इलाज नहीं हो पाने की समस्या से उन्हें अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने पूरे ध्यान से उसकी बात सुनी और संबंधित अस्पताल और अन्य जानकारियां भी पूछी. इसके बाद उन्होंने महिला से प्रार्थना पत्र लिया और उसे भरोसा दिलाया कि रुपए के अभाव में उसका इलाज बाधित नहीं होगा. 

मुख्यमंत्री ने उसे पूरे इलाज का भरोसा दिलाया और बताया कि इलाज में वह उसकी मदद करेंगे, कोई अड़चन नहीं आएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की महिला के इलाज में आ रही समस्या को दूर करें, जिससे उसका समय पर इलाज हो सके. गोरखनाथ मंदिर में एक महिला फरियादी ने भू-माफिया द्वारा उसकी जमीन कब्जा करने की पीड़ा मुख्यमंत्री से कही, तो मुख्यमंत्री के तेवर सख्त हो गए. 

भू-माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा
उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि भू-माफियाओं पर नकेल कसी जाए. किसी भी गरीब और असहाय व्यक्ति की जमीन कब्जा करने वालों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाए. उन्होंने कहा कि कोई भू-माफिया किसी गरीब की जमीन जबरन कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां लोगों की समस्याएं सुनी तो वहीं अपने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर आए छोटे और नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट और टॉफी देकर दुलार भी किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का शुक्रवार 11 जुलाई को तीसरा दिन है. सावन का पहला दिन होने के बावजूद उनकी दिनचर्या में कोई फर्क नहीं पड़ा है. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक भी किया, तो वहीं जनता दर्शन में आए यूपी के अलग-अलग जिले के पीड़ितों की समस्याएं भी सुनी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Embed widget