एक्सप्लोरर

UP Politics: फर्जी वोटिंग को लेकर बीजेपी पर बिफरे सपा सासंद, कहा-अगर बेईमानी नहीं हुई होती तो...

UP Politics: यूपी के चंदोली से सासंद वीरेंद्र सिंह ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि अगर बेईमानी नहीं हुई होती तो हमारी 50 से ज्यादा सीट होती.

फर्जी वोटिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं का सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला. 

उन्होंने कहा कि - SIR के जरिए गरीबों के वोट लूटने का काम भारतीय जनता पार्टी और इलेक्शन कमीशन कर रहा है. उस पर कैसे रोक लगाई जाए उनके अधिकार को कोई छीन ना सके, हमारा यही प्रयास है.

फर्जी वोटिंग को लेकर क्या बोले सासंद?

वहीं सपा सांसद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि - बीते 2024 लोकसभा चुनाव में अगर बेईमानी नहीं हुई होती तो हमारी 50 से अधिक सीट होती, 7-8 सीट जहां कम मार्जिन है वहां पर हम जीत रहे थे, वहां इलेक्शन कमीशन से मिलकर बेईमानी हुई है. 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा की अगर सब कुछ ठीक रहता तो लोकसभा चुनाव वाराणसी में भी जीत का मार्जिन 50 हजार से अधिक नहीं रहता, यह सच है. इलेक्शन कमीशन द्वारा राहुल गांधी के एफिडेविट जमा करने वाले विषय पर बचाव करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि - 18000 एफिडेविट हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन को दिया है, लेकिन उसका जवाब नहीं आया.

अनिरुद्धाचार्य के बयान पर तोड़ी चु्प्पी

 एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने अनिरुद्धाचार्य के बयान को लेकर कहा कि -  उन्होंने क्या बयान दिया है. हम इस पर नहीं जाना चाहते लेकिन सरकार क्या कार्रवाई कर रही है यह महत्वपूर्ण है. सरकार जब A फॉर अखिलेश पढ़ने पर एफआईआर दर्ज कर रही है तो इस पर क्यों नहीं संज्ञान लेती है. हमारे माता बहनों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति चाहे वह बाबा हो या ऐसे लोग हो उन पर क्यों नहीं संज्ञान लिया गया.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं औरतों के ऊपर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं. उनके ऊपर FIR नहीं हो रहा है और PDA पाठशाला वाले लोगों पर FIR हो गया, यह कैसी सरकार है. हमने तो ऐसी सरकार सपने में भी नहीं देखी. कहां गया महिला आयोग, बुलडोजर सभी खामोश है. अनिरुद्धाचार्य वाले बयान पर तो लगता है की यहां कानून व्यवस्था के मामले पर सरकार की दोहरी नीति है.

ट्रंप के टैरिफ मामले पर प्रधानमंत्री के साथ

अमेरिका के टैरिफ लगाने वाले विषय पर सपा नेता ने कहा की इस विषय पर हम प्रधानमंत्री जी के साथ हैं. भारत की हर ऐसी परिस्थिति को लेकर हम अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं. लेकिन विदेश नीति की गलतियों को सुधारने के लिए हमारे सवाल हैं. उसको हम उठाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के लोगों को जवाब देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget