एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सीएम योगी को ओवैसी की चुनौती पर सिद्धार्थ नाथ सिंह का जवाब, 'भाई पर कब कार्रवाई करेंगे'

बिहार में चुनाव प्रचार को लेकर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम योगी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जहां भी जाते है सहयोगी दलों को पूरा फायदा मिलता है.

प्रयागराज. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों बिहार में भी स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. योगी सरकार के प्रवक्ता और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में बीजेपी गठबंधन को योगी फैक्टर का पूरा फायदा मिलेगा. उनके मुताबिक़ योगी फैक्टर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में काम कर रहा है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दावा किया है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता यूपी ही नहीं बल्कि विदेशों तक बढ़ी है. जहां पर भी सीएम योगी चुनाव प्रचार करने जाते हैं, वहां पर बीजेपी के साथ ही साथ सहयोगी दलों को भी पूरा पूरा लाभ मिलता है. यही वजह है कि पूरे देश में बतौर स्टार प्रचारक सीएम योगी की डिमांड रहती है. उन्होंने कहा है कि निवेश मंत्री होने के नाते मेरा विदेश आना जाना होता रहता है. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि सीएम योगी देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है.

ओवैसी पर निशाना

वहीं, एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा सीएम योगी को उन्हें पाकिस्तान परस्त साबित करने या खुद को योगी साबित करने की चुनौती पर कहा है कि इसे साबित करने की कोई जरुरत नहीं है. क्योंकि पहले असदुद्दीन ओवैसी ये बतायें कि उन्होंने अपने भाई पर क्या कार्रवाई की जिसने कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लें तो हिन्दुओं को साफ कर देंगे.

यूपी में धान खरीद में गड़बड़ियों पर हो रही कार्रवाई

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि सूबे की सरकार किसानों को उनका अधिकार दिलाने और बिचौलियों का राज खत्म करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सरकार ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ लापरवाही और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिन भी जगहों से शिकायतें आ रही हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है. बिचौलियों के साथ ही अफसरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. इन कार्रवाई के ज़रिये यह संदेश देने की कोशिश है कि किसानों के साथ अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

मिशन शक्ति पर आगरा पुलिस की निष्क्रियता, महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद होश में आया महकमा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget