एक्सप्लोरर

यूपी के मंत्री अनिल राजभर को जान से मारने की धमकी, लिखा- 'मोदी जी और योगी जी का...'

Anil Rajbhar Death Threat: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले में वाराणसी के शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Anil Rajbhar Death Threat News: वाराणसी के शिवपुर विधानसभा के विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद उनके समर्थकों ने विरोध जताते हुए शिवपुर थाना में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. उनका कहना है कि न सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर बेहद अभद्र टिप्पणी की गई है बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है. इसके बाद मंत्री के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार जनपद वाराणसी के मिर्जामुराद की एक घटना को लेकर दिनांक 22 मई 2025 को भूमिहार राहुल सिंह नामक एक फेसबुक आईडी से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की गई थी. साथ ही साथ उन्हें मारने की धमकी भी दी गई. धमकी देने वाले ने पोस्ट किया है कि मोदी जी और योगी जी का मुंह देख रहे हैं नहीं तो अनिल राजभर को ठिकाने लगा दिया जाएगा. 

समर्थकों ने दर्ज कराया मुकदमा
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को ये धमकी खुलेआम फेसबुक के जरिए दी गई है. जिसमें उनके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. जिसके बाद मंत्री के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने इस धमकी को लेकर भारी आक्रोश जताया है. राजभर के समर्थकों ने इस मामले में वाराणसी जनपद के शिवपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है. इसके अलावा ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

समर्थकों की शिकायत पर वाराणसी के शिवपुर थाने में BNS की धारा 351(4) और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के 67(a) धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. वहीं इस मामले में जब एबीपी न्यूज ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से बात की तो उनका कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. सबकी विचारधारा का हम सम्मान करते हैं. अनिल राजभर ने कहा कि हमारे समर्थकों की तरफ से इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, उसके बाद हमें इसके बारे में जानकारी हुई.

कैबिनेट मंत्री को मिली धमकी को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है. साइबर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. धमकी देने वाले शख्स का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

UP Weather: यूपी में 2 जून तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget