एक्सप्लोरर

UP Weather Forecast: यूपी में 2 जून तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

UP Weather Forecast Today: उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी और बारिश दोनों तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जहां लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है तो वहीं पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आज (28 मई) भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जिसकी वजह से यहां पर मौसम सुहाना है और लोगों को गर्मी से राहत है. आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 29 जून से कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि पश्चिमी यूपी में पारा कम होने का अनुमान जताया गया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई हैं. बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा. पूर्वांचल में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान इन इलाकों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 30 मई को प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. 2 जून तक प्रदेश में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा. 

यूपी में आज सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही यहां तेज हवाएं और गरज चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई हैं. हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्से में आज मौसम शुष्क ही रहेगा.

अगले 24 घंटे में 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
इस बार मई के मौसम में ही हो रही बारिश ने मौसम वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. हालांकि बरसात की वजह से लोगों को झुलसती हुई गर्मियों से राहत मिली है. तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद इसी मात्रा में गिरावट भी आएगी. जबकि पश्चिमी यूपी में अगले पांच दिनो तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में गरजन के साथ हो सकती है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget