एक्सप्लोरर

Ghaziabad ByPolls 2024: सपा ने गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को बनाया प्रत्याशी, कुछ दिन पहले छोड़ी थी बसपा

UP News: समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से सिंह राज जाटव का प्रत्याशी के रूप में मैदान मे उतारा है. वे काफी समय तक बसपा में सक्रिय रूप से जुड़े थे, उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सपा जॉइन किया था.

UP ByPolls 2024: यूपी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट सिंह राज जाटव को उम्मीदवार बनाया है. लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मंडल कार्डिनेटर रहे पूर्व पार्षद और बीएसपी के कद्दावर नेता सिंह राज जाटव को समाजवादी पार्टी अपने सिंबल पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतार रही है. सिंह राज बहुजन समाज पार्टी के संगठन में लंबे समय से जुड़े थे और टिकट के ऐलान से चंद दिनों पहले ही उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था.

समाजवादी पार्टी की ओर से गाजियाबाद सीट पर उनके नाम का ऐलान होने के साथ ही हालात बदल गए हैं. दरअसल, सिंह राज अकेले ऐसे उम्मीदवार हैं जो गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र की तकरीबन आधी से ज्यादा आबादी वाले लाईन पार क्षेत्र के रहने वाले हैं. बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की भी बात करें तो वे भी सभी गाजियाबाद के शहरी इलाके से आते हैं. हालांकि आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सतपाल चौधरी भी लाईन पार क्षेत्र में आने वाले गांव चिपियाना के रहने वाले हैं. 

तो नहीं आसान होगी बीजेपी की जीत की राह
सिंह राज इससे पहले बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय भूमिका में रहने की वजह से जाने जाते हैं. केबल और इनटरनेट नेटवर्क के कारोबार से जुड़े सिंह राज अपने बल पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव भी जीत चुके हैं. जबकि उनका बहुजन समाज में भी अच्छा रूतबा बताया जाता है. इसके अलावा इसी इलाके में पले-बढ़े हुए हैं, सिंह राज की इलाके में खासी पेंठ भी है. इस लिहाज से ये कहा जा सकता है कि सिंह राज ने यदि सही तरीके से चुनाव लड़ा तो बीजेपी की पारंपारिक सीट पर एक बार फिर जीत दर्ज करना बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा के लिए आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Khair Bypolls 2024: अलीगढ़ में सपा ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें, पार्टी का ये दांव दलित और जाट वोट बैंक में लगाएगा सेंध!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget